गैजेट

BSNL ने अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल SIM कार्ड किया लॉन्च, 10 दिनों तक मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई है, जो 15 अगस्त तक चलेगी BSNL के इस स्पेशल SIM में मिलेगा कॉलिंग और डाटा का फायदा इस सिम को टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर और दूसरे बेंस कैंप से लिया जा सकता है
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 10:20 AM IST
bsnl
BSNL ने अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल SIM कार्ड किया लॉन्च, 10 दिनों तक मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रियों की सुविधा के लिए टेलीकॉम कंपनियां भी नए-नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। इसी कड़ी में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( bsnl ) अब तीर्थयात्रियों के लिए एक स्पेशल सिम कार्ड उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए कंपनी को होम मिनिस्ट्री और डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ( DoT ) से सिम कार्ड मुहैया कराने की मंजूरी मिल गई है। बीएसएनएल के इस स्पेशल प्रीपेड सिम कार्ड में यूजर्स को कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी जिसे यात्रा के इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी के Amarnath yatra सिम की कीमत 230 रुपये है। इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है जिस दौरान यूजर्स 333 मिनट मुफ्त कॉलिंग और 1.5 जीबी डाटा का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि दूसरे राज्यों के प्रीपेड कनेक्शन जम्मू में मान्य नहीं होते हैं। लेकिन अब परमीशन मिलने के बाद बीएसएनएल तीर्थयात्रियों को स्पेशल सिम कार्ड उपलब्ध करा पाएगा। अमरनाथ यात्री इस सिम को टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर और दूसरे बेंस कैंप से ले सकते हैं। इसे खरीदने के लिए उन्हें आईडी प्रूफ देना होगा।

हाल ही में रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) ने भी अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल रिचार्ज प्लान पेश किया है। जियो के इस प्लान की कीमत102 रुपये है। इसमें प्री-पेड यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड कॉलिंग, 500 एमबी डाटा और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है। बता दें अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से हुई है, जो 15 अगस्त तक चलेगी।

Published on: