दोनों ही प्लान को कंपनी की साइट पर जा कर रिचार्ज करवाना होगा अब ज्यादा वैलिडिटी और डाटा का फायदा उठाएं
नई दिल्ली: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ( bsnl ) आए दिन अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए शानदार ऑफर्स के साथ अपने प्लान में भी बदलाव करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने दो STV प्लान में बदलाव किया है। इसमें 47 रुपये और 198 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। तो आइए जानते हैं अब इन प्लान्स में कंपनी अपने यूजर्स को क्या सुविधा दे रही है।
BSNL STV 47 रुपये प्लान
कंपनी ने इस प्लान की वैधता को जहां घटाया है वहीं डाटा को जोड़ दिया है। इस प्लान की वैधता पहले 11 दिनों की थी जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। बदलाव के बाद इस प्लान की वैधता को 2 दिन घटा दिया गया है जिसके बाद अब यूजर्स को 9 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि पहले की तरह मुंबई और दिल्ली को अनलिमिटेड कॉलिंग में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन अब इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा जो कुल वैधता के लिए रहेगा।
BSNL STV 198 रुपये प्लान
इस प्लान में यूजर्स को अब वैधता से लेकर डाटा में ज्यादा का फायदा मिलेगा। जहां पहले इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी उसे अब बढ़ा कर दोगुना कर दिया गया है। इसकी वैधता को अब 54 दिनों के लिए कर दिया गया है। डाटा की बात करें तो पहले इस प्लान में 1.5 जीबी डाटा का लाभ दिया जा रहा था जिसे बढ़ा कर अब 2 जीबी कर दिया गया है। हालांकि इस प्लान में यूजर्स को कोई कॉलिंग बेनिफिट नहीं मिलता है।