गैजेट

Jio Gigafiber का असर, Airtel ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में किया बदलाव

अब 1,999 रुपये वाले VIP प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा अब इन्हीं प्लान्स में मिलेगी बोनस डाटा की सुविधा
2 min read
airtel.jpeg

नई दिल्ली: जियो गीगाफाइबर ( Jio Gigafiber ) की लॉन्चिंग से पहले ही एयरटेल ( Airtel ) ने अपने कुछ ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव किए हैं। इनमें 799 रुपये वाला बेसिक, 1,099 रुपये वाला एंटरटेनमेंट, 1,599 रुपये वाला प्रीमियम और 1,999 रुपये वाला वीआईपी प्लान शामिल है। कंपनी पहले अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को सभी प्लान्स पर 1000 जीबी बोनस डाटा मुहैया करवा रही थी। लेकिन अब इस बदलाव के बाद कंपनी ने बोनस डाटा को कुछ प्लान्स तक ही सीमित करने का फैसला किया है।

Airtel 1,999 रुपये प्लान

कंपनी अब 1,999 रुपये वाले वीआईपी प्लान के सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड डाटा ऑफर कर रही है। यही वजह है कि इस प्लान से बोनस डाटा ऑफर को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में अब इस प्लान में बोनस डाटा का कोई महत्व नहीं रहेगा। हालांकि कि बाकी के तीन प्लान पहले की तरह ही मंथली FUP लीमिट के साथ आएंगे।

Airtel 799, 1,099 और 1,599 रुपये प्लान

एयरटेल के 799 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 40mbps की स्पीड के साथ अतिरिक्त 200 जीबी डाटा मिलता है। दूसरे 1,099 रुपये वाले एंटरटेनमेंट प्लान में यूजर्स को कंपनी 1000mbps की स्पीड के साथ 500 जीबी अतिरिक्त डाटा ऑफर करती है। तीसरे 1,599 रुपये वाले प्रीमियम प्लान में यूजर्स को 100mbps की स्पीड के साथ अतिरिक्त 1000 जीबी डाटा का फायदा मिलता है। वहीं, चौथे 1,999 रुपये वाले वीआईपी प्लान में अब यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलेगा।

Published on:
22 Aug 2019 04:22 pm