गैजेट

Realme ने साइंटिस्ट के साथ मिलकर तैयार किया दुनिया का पहला ऐसा Smart TV, ऐसे फीचर्स पहले नहीं देखे होंगे

Realme ने इस टीवी को तैयार करने के लिए SPD टेक्नोलॉजी के चीफ साइंटिस्ट John Rooymans की मदद ली है। कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में बताते हुए कहा है कि इस SLED 4K Smart TV में NTSC कलर गेमट का 108 प्रतिशत कवरेज होगा।

2 min read
Realme ने साइंटिस्ट के साथ मिलकर तैयार किया दुनिया का पहला ऐसा Smart TV, ऐसे फीचर्स पहले नहीं देखे होंगे

Realme स्मार्टफोन के साथ अब भारतीय बाजार में अपना टीवी व्यापार भी बढ़ा रहा है। इसके तहत वह जल्द ही भारत में एक Smart TV लॉन्च करने जा रहा है। इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने ब्लॉग में दी है। Realme ने अपने इस Smart TV की विशेषताएं भी बताई हैं। यह Realme का SLED 4K Smart TV होगा, जो 55 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का दुनिया का पहला SLED 4K Smart TV होगा। साथ ही यह 4K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि यह हाई कलर एक्यूरेसी के साथ बेहतर आई केयर भी होगा।

कंपनी ने इस टीवी को तैयार करने के लिए SPD टेक्नोलॉजी के चीफ साइंटिस्ट John Rooymans की मदद ली है। कंपनी ने इसके फीचर्स के बारे में बताते हुए कहा है कि इस SLED 4K Smart TV में NTSC कलर गेमट का 108 प्रतिशत कवरेज होगा। साथ ही Realme का दावा है कि इस SLED 4K Smart TV की NTSC वैल्यू स्टैंडर्ड LEDs और कुछ QLEDs के मुकाबले ज्यादा बेहतर होगी। इसके अलावा यह टीवी TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आएगा। इससे यूजर्स ज्याद कलर्स का लुत्फ उठा पाएंगे।

हालांकि कंपनी ने अपने इस नए स्मार्ट टीवी के स्पेसिफिकेशन्स अभी नहीं बताए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस स्मार्ट टीवी को अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि फिलहाल भारत में Realme के 32 इंच और 43 इंच के दो स्मार्ट टीवी मॉडल मौजूद हैं। इन दोनों मॉडल्स में LED डिस्प्ले है और ये एंड्रॉयड पर चलते हैं।

Published on:
26 Sept 2020 08:42 am
Also Read
View All