गैजेट

बेहतरीन फीचर्स से लैस Tecno camon 16 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत मात्र 10,999 रु

कंपनी का कहना है कि Tecno camon 16 स्मार्टफोन भारत के मध्यम बजट स्मार्टफोन बाजार में कंपनी को मजबूत जगह बनाने और बाजार में अच्छी हिस्सेदारी पाने में मदद करेगा।

2 min read
Tecno Camon 16

फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां बाजार में अपने स्मार्टफोन्स की नई रेंज और नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। इस कड़ी में स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो (Tecno) ने Tecno camon 16 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 64 एमपी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी का कहना है कि Tecno camon 16 स्मार्टफोन भारत के मध्यम बजट स्मार्टफोन बाजार में कंपनी को मजबूत जगह बनाने और बाजार में अच्छी हिस्सेदारी पाने में मदद करेगा।

कीमत
Tecno के नए स्मार्टफोन Tecno camon 16 में आई ऑटो फोकस जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसकी कीमत भी बजट में है। इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र 10,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस स्मार्टफोन के जरिए कंपनी यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी का अनुभव देना चाहती है। Tecno camon 16 को इसी मकसद से भारत में लॉन्च किया गया है।

फीचर्स
Tecno camon 16 स्मार्टफोन में 6.8-इंच एचडी प्लस डॉट-इन-डिस्प्ले दी गई है, जो फ्रंट कैमरा और लाइट सेंसर को इंटीग्रेट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलियो जी70 एसओसी प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर एक हाइपर इंजन फास्ट एआई परफॉर्मर है, जो गेमिंग आदि के लिए शानदार है। एंड्रॉइड 10 पर आधारित यह फोन हाईओएस 7.0 पर चलता है

क्वाड रियर कैमरा सेटअप
कैमन 16 में यूजर्स को क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका प्राइमरी सेंसर 64एमपी का है। इसके अलावा 2एमपी मैक्रो लेंस और पेंटा फ्लैश के साथ एआई लेंस भी दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें आई ऑटोफोकस तकनीक के साथ 16एमपी एआई कैमरा दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि टेक्नो एआई विजन ऑप्टिमाइजेशन सॉल्यूशन तकनीक से लैस यह फोन फोटो को फिल्टर करने के साथ उसे अच्छी तरह से ऑप्टिमाइज भी करेगा।

अन्य फीचर्स
इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें वीडियो कॉलर रिंगटोन, स्मार्ट स्कैनर, ऑटो ईयर पिकअप, फ्लैशलाइट और फोटो कंप्रेसर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है,जो 18डब्ल्यू फास्ट चार्जिग सपोर्ट भी है। इससे यह फोन केवल 2 घंटे में फुल चाज हो जाएगा।

Updated on:
11 Oct 2020 12:31 pm
Published on:
11 Oct 2020 08:35 pm
Also Read
View All