गरियाबंद

CG Accident: रक्षाबंधन की डोर ने बचा ली पांच भाईयों की जान, दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, लेकिन यमराज छू नहीं सके

CG road accident: रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई में बांधी रक्षा सूत्र ने उसकी जान बचा ली। दअसल पाण्डुका में हुए हादसे के बाद हर कोई यही कह रहा है...
less than 1 minute read
road accident in cg, raksah bandhan news 2024

Raksha Bandhan 2024: भाई बहन के प्यार और आशीर्वाद का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन कल यानी 19 अगस्त को मनाया गया। राखी बांधने और सुरक्षा का वादा करने के बाद पांच दोस्तों के साथ कुछ ऐसा हुआ कि बहनों की दुआ काम आ गई। दरअसल पांचों दोस्त भीषण हादसे का शिकार हो गए। लेकिन हाथों में बंधी बहनों की राखी ( Raksha Bandhan 2024 ) ने अनहोनी को टाल दिया। हादसे में सभी बाल-बाल बच गए।

CG Accident: कार के उड़े परखच्चे, फिर भी सभी सुरक्षित

CG Accident: जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन मनाकर पांच दोस्त रायपुर से जतमई घूमने निकले थे। तभी रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गए। पांडुका के पास सरकड़ा में एक बाइक सवार को बचाते कार पलटी खा गई। एक नहीं, दो से तीन बार पलटी और सीधे एक खेत में जा घुसी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ चुके हैं। गनीमत रहा कि इस पर सवार 2 लोगों को मामूली चोटें ही आई हैं। वहीं, बाकी तीन बिलकुल ठीक हैं।

Raksha Bandhan 2024: दो युवकों को नाक और गाल में आई चोट

बताया गया कि रविवार शाम 5 बजे सरकड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार 2-3 पलटी खाते हुए खेत में जा घुसी। आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसमें 2 युवकों गणेश को नाक और अश्विन कुमार के गाल में चोट आई थी। पांचों पांडुका अस्पताल पहुंचे। यहां गणेश और अश्विन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। युवकों ने बताया कि सड़क पर एक बाइक अचानक ही पेट्रोल पंप की ओर मुड़ गई। उसे बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ।

Updated on:
20 Aug 2024 02:06 pm
Published on:
20 Aug 2024 02:02 pm
Also Read
View All
India Cycle Tour: छत्तीसगढ़ का बेटा बना देश की प्रेरणा, साइकिल से भारत भ्रमण पर निकले गणेश निषाद, 5 राज्यों की यात्रा पूरी

स्कूल कार्यालय में कथित शराब-मुर्गा व अंडा पार्टी! सवाल पूछने पर कहा- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर’, गरियाबंद शिक्षकों का Video Viral

Leopard rescue operation: गरियाबंद में एक महीने से दहशत फैला रहा था तेंदुआ, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

राजिम में अलौकिक दृश्य, 12 साल बाद बाढ़ के पानी से हुआ महादेव का जलाभिषेक, भारी बारिश से यह मार्ग बंद

Chhattisgarh Tourism: चींगरापगार जतमई और घटारानी में पुलिस का सख्त पहरा, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं, एसपी ने दिए कड़े निर्देश