इधर यातायात डीएसपी ने घटना के तुरंत बाद नाले के पास स्टापर तो लगवा दिए, लेकिन इसका स्थायी उपाय जरूरी है। इसी तरह युनिसिपल स्कूल चौक में भी स्टापर की जरूरत है। यह चौराहा सबसे व्यवस्त मार्ग है। 200 मीटर रेंज में तीन बड़े स्कूल, जिला अस्पताल, पेट्रोल पंप, बड़ी संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्था भी स्थित है। चौक के पास ही बस स्टाप है। यहां भी बस ऑपरेटरों द्वारा टर्निंग में बसें खड़ी कर दी जाती है। यहां भी पुलिस को स्टापर लगाने की जरूरत है।