गाज़ियाबाद

बड़ी खबर: यूपी की इस बड़ी मीट एक्सपोर्ट फैक्ट्री को किया जाएगा बंद

एनजीटी ने अल नफीस फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड पर लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना
2 min read
Ghaziabad
बड़ी खबर: यूपी की इस बड़ी मीट एक्सपोर्ट फैक्ट्री को किया जाएगा बंद

गाजियाबाद. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अवैध स्लाटर हाउस को बंद करने के बाद अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) भी मीट फैक्ट्रियों पर सख्त नजर आ रहा है। एनजीटी ने हापुड़ रोड डासना स्थित अल नफीस फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को बंद करने के आदेश जारी करते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरअसल, एनजीटी ने ये आदेश पर्यावरण से संबंधित मानक पूरा नहीं करने के मामले में सुनाया है। कोर्ट ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं।

बता दें कि अल नफीस फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ वाद दायर किया गया था। जिसमें अल नफीस पर आरोप लगाया गया था कि अल नफीस कंपनी के द्वारा भू जल का दोहन किया जा रहा साथ ही पर्यावरण संबंधी मानक भी पूरे नहीं किए जा रहे हैं। जांच के बाद अल नफीस कंपनी को भू जल के दोहन और पर्यावरण के अनुकूल उपाय नहीं करने का दोषी पाया गया। इस पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने हापुड़ रोड डासना स्थित अल नफीस फ्रोजन फूड एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को बंद करने के आदेश जारी करते हुए 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके लिए एनजीटी ने जिलाधिकारी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि अल नफीस फैक्ट्री प्रबंधन को 10 लाख रुपये 15 दिन के अंदर जमा कराने होंगे। अगर कंपनी निर्धारित समय पर सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में जुर्माना जमा नहीं करेगी तो तो इसकी सूचना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल को दी जाएगी। यहां बता दें कि अल नफीस की तरह ही डासना में कई अन्य मीट फैक्ट्रियां भी चल रही हैं, जिनमें इसी तरह की समस्याएं हैं। वहीं अल नासिर को अभी बंद कराने का फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस कंपनी पर अन्य जांच चल रही है।

Updated on:
22 Sept 2018 09:57 am
Published on:
22 Sept 2018 09:57 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी