जानकारी के अनुसार, थाना सिहानी गेट पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ रोड स्थित राज नगर एक्सटेंशन चौराहे के पास बने कच्चे मकानों में आपसी झगड़े के दौरान बाप-बेटे की हत्या कर दी गई है। सूचना के के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया तो वहां 55 वर्षीय नत्थू और 35 वर्षीय उसके एक बेटे का शव पड़ा हुआ था। इन दोनों शवों के पास ही घायल अवस्था में नत्थू का दूसरा बेटा भी बैठा हुआ था, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। अन्य लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल, अभी यह कोई भी नहीं बता पा रहा है कि आखिर इनका झगड़ा किससे हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।