11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रवीण तोगड़िया ने कहा- मोदी बन गए मुस्लिमों की पत्नियों के वकील

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

2 min read
Google source verification
praveen togdia

प्रवीण तोगड़िया ने कहा- मोदी बन गए मुस्लिमों की पत्नियों के वकील

बिजनौर. बिजनौर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश हो भजे ही कांग्रेसमुक्त हो गया हो, लेकिन अब भाजपा कांग्रेसयुक्त हो चुकी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री भगवान राम का वकील बनने की जगह मुस्लिमों की पत्नियों के वकील बन गए हैं।

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ही खोल दी भाजपा सरकार के मिशन 2019 की पोल

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से बिजनौर के जजी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमला बोला। डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री मस्जिदों में जाने के लिए नहीं बनाया गया था। बल्कि राम मंदिर बनाने के लिए बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने हिंदुओं की सरकार आएगी, कहकर लोकसभा चुनाव से पहले नई पार्टी बनाने की ओर भी इशारा किया। बिजनौर में हुए कार्यक्रम में 2019 से पहले राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया। आगामी 21 अक्टूबर को वह हजारों लोगों के साथ लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, सीएम योगी के इस फैसले ने बढ़ाई पीएम मोदी की मुश्किलें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि वर्तमान में देश के 19 करोड़ लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। वह रात को भूखे ही सो जाते हैं। यह सबसे बड़ा दर्द है। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा मुफ्त व एक समान होनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, बल्कि शिक्षा महंगी हो रही है। भूतकाल में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा एक साथ शिक्षा लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। शिक्षा में भी भेदभाव होने लगा है। 2014 में भाजपा की सरकार इसलिए बनाई गई थी, ताकि राम मंदिर का निर्माण किया जा सके, लेकिन प्रधानमंत्री तो मस्जिदों में घूमने में व्यस्त हैं।

योगी सरकार के खिलाफ हुई पंचायत, इस मामले में सैकड़ों लोगों ने दी बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

प्रधानमंत्री भगवान राम का वकील बनने की जगह मुस्लिमों की पत्नियों के वकील बन रहे हैं। प्रधानमंत्री 56 इंच का सीना दिखाकर पाकिस्तान का पेशाब निकाल देते पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सोचा था कि गोरक्षकों का भाई सत्ता में आएगा, लेकिन गोरक्षकों को गुंडा बनाकर रख दिया और कसाई भाईजान हो गए। यहां तक की भाजपा के कार्यकर्ताओं की कहीं नहीं सुनी जा रही है, बल्कि तीस सालों तक कांग्रेस में रहने वाली रीता बहुगुणा की सुनी जा रही है। देश को कांग्रेसमुक्त तो बना दिया, लेकिन भाजपा खुद कांग्रेसयुक्त हो गई है। प्रधानमंत्री ने मस्जिदों में जाकर कांग्रेस विचारधारा का परिचय दिया है। सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी को तोगड़िया के घर का खाना अच्छा लगता था, लेकिन अब नवाज शरीफ का केक अच्छा लगता है।

महागठबंधन को लेकर मायावती के तेवरों पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिया ये बड़ा बयान, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

बिजनोर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग