रामपुर. पंजाब के जालंधर की एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती के बाद सरेआम सामूहिक बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक कई साल से शादी का झांसा देकर युवती से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को पंजाब से बुलाया था और उसका धर्म परिवर्तन कराने के लिए एक मौलाना के पास ले जा रहा था। जब युवती ने उसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए युवती को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।