
8वीं की छात्रा को किराएदार के किशाेर बेटे ने बनाया गर्भवती, ऐसा खुला राज
गाजियाबाद. जिल में एक और ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। बता दें कि थाना सिहानी गेट इलाके में रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि वह करीब 4 माह की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने पूछताछ की तो पता चला कि उनके मकान में रहने वाले किराएदार का लड़का करीब 6 माह से उसका बलात्कार कर रहा है। छात्रा ने बताया कि आरोपी किशोर ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस डर से छात्रा ने इस राज को छिपाए रखा, लेकिन अचानक ही जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी और डॉक्टर के यहां गए तो पूरा राज खुल गया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी किराएदार के बेटे के खिलाफ थाना सिहानी गेट में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना सिहानी गेट इलाके में रहने वाली एक छात्रा कक्षा आठ में पढ़ती है। उसके मकान में कई किराएदार रहते हैं। इनमें से एक किराएदार के एक बेटे ने 6 माह पहले उसे अपने मकड़जाल में फंसाकर छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इसके बाद से वह लगातार छात्रा का शोषण करता रहा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस बात को किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस खौफ से छात्रा ने यह बात परिजनों से छिपाए रखी। इसी बीच अचानक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद पता चला की छात्रा करीब 4 माह की गर्भवती है। जैसे ही छात्रा के परिजनों ने यह बात सुनी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उन्होंने छात्रा से गहन पूछताछ की तो छात्रा ने बताया कि उनके किराएदार का एक बेटा 6 माह से उसका बलात्कार कर रहा है। इधर, जैसे ही आरोपी किशोर को उसकी करतूत खुलने की बात का पता लगा तो वह मौके से फरार हो गया। जानकारी के बाद छात्रा के परिजनों ने थाना सिहानी गेट में आरोपी किराएदार के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही एक ऐसा ही मामला थाना साहिबाबाद इलाके में सामने आया था। जहां पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने कक्षा 9 में पढ़ने वाली छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उस छात्रा की भी अचानक तबीयत खराब हुई थी। डॉक्टर के पास ले जाने पर 5 माह की गर्भवती होने के पुष्टि हुई थी। अब थाना सिहानी गेट इलाके में ठीक इसी तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है, जो कि वाकई शर्मसार कर देने वाला मामला है।
Updated on:
16 Sep 2018, 10:54 AM IST
Published on:
16 Sep 2018, 10:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.