25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / UP में फिर भड़की हिंसा, दो पक्षों में पथराव के बाद मची भगदड़, 4 महिलाओं समेत दर्जनभर घायल

UP में फिर भड़की हिंसा, दो पक्षों में पथराव के बाद मची भगदड़, 4 महिलाओं समेत दर्जनभर घायल

सहारनपुर के मानकमऊ स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर जमकर हुआ बवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Sep 2018, 10:43 AM IST

saharanpur

UP में फिर भड़की हिंसा, दो पक्षों में पथराव के बाद मची भगदड़, 4 महिलाओं समेत दर्जनभर घायल

सहारनपुर. यूपी के सहारपुर में फिर एक बड़ी हिंसा की घटना सामनेे आई है। बता दें कि ताजा मामला सहारनपुर के मानकमऊ स्थित जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी का है। बताया जा रहा है कि जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर छड़ी लेकर जा रहे दो पक्षों में छड़ी टकराने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। इस संघर्ष में एक पुलिसकर्मी समेत 4 महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संघर्ष के बाद 6 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं क्षेत्र में तनाव को देखतेे हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

नमाज के दौरान भड़की हिंसा, भीम आर्मी समर्थकों और नमाजियों के बीच जमकर हुआ पथराव

जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में मानकमऊ के पास स्थित जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी है। जहां बुधवार से 3 दिवसीय मेला शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि मेले के पहले दिन रात करीब 11 बजे जनकपुरी के खानआलमपुरा के रहने वाले संदीप और सहारनपुर देहात कोतवाली के वर्धमान कॉलोनी निवासी संदीप सैनी अपने पूरे परिवार के साथ म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। यहां बता दें कि म्हाड़ी पर छड़ी लेकर निशान और प्रसाद चढ़ाने का रिवाज है। इसी रस्म को पूरा करने के लिए दोनों पक्ष जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान छड़ी को मोड़ते समय दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी छड़ी टकरा गई और दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दाेनों ओर से जमकर पत्थरबाजी भी हुई।

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड का सच आया सामने, फाॅरंसिक जांच में झूठी साबित हुई पुलिस और सुनील राठी की कहानी

अचानक हुई इस पत्थरबाजी से मेले में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे, जिसको जहां जगह मिली वह जान बचाने के लिए वहीं छिप गया। पथराव की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे लोगों को शांत किया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद हुए पथराव में 4 महिलाओं और एक पुलिसकर्मी सहित दर्जनभर लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना के बाद वर्धमान कालोनी निवासी संदीप और जनकनगर निवासी संदीप सैनी, सत्य सैनी, सुनील सैनी, प्रदीप सैनी, संजय सैनी को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है। साथ ही तनाव को देखते हुए म्हाड़ी स्थल पर पुलिस फोर्स बढ़ा दिया गया है।

ये हुए घायल

पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष से हिमांशी, राजकुमार, राहुल, राजकली, गोली, सत्य सैनी, चेतनदास सैनी, सरोज बाला सहित अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सरोज बाला, चेतन दास सैनी एवं अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मुजफ्फरनगर में बुर्के वाली महिला ने चोरी की 50 लाख की ज्वेलरी, CCTV कैमरे में कैद, देखें वीडियो-