गाज़ियाबाद

आग ने जमकर किया तांडव, चपेट में आने से बेजुबानों की मौत, लाखों का नुकसान

दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले लाखों का सामान जलकर राख
2 min read
• •
Updated: 23 May 2018, 10:38 AM IST
fire
आग ने जमकर किया तांडव, चपेट में आने से बेजुबान पशुओं की मौत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना कविनगर इलाके में मंगलवार देर रात अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई जब हाइडल कॉलोनी के एक मकान में भीषण आग लग गई। इस आग की चेपट में मकान के अंदर ही मौजूद मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंची तब तक आग के तांडव ने सब कुछ स्वाहा कर दिया था। गनीमत रही कि आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसा थाना कविनगर इलाके के ब्लॉक की है जहां हाइडल कॉलोनी बनी हुई है। यहां ज्यादातर बिजली विभाग के कर्मचारियों का ही परिवार रहता है। जहां एक घर में अचानक आग लग गई। जिससे कॉलोनी में एक परिवार द्वारा दो गाय और एक बछड़ा पाला गया था। जिसकी चपेट में उनकी जलकर मौत हो गई। इस दौरान आग ने इतना विकराल जिसके बाद आस-पास के लोगों ने मकान के अंदर मौजूद लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना ही माना जा रहा है।

Published on: