Viral Video Fact Check: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। वीडियो में हत्या कबूल करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा युवक असद नहीं है।
Asad Fake Video: गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद अब इस दुनिया में नहीं है। रविवार सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार बचाव के लिए असद ने फायरिंग स्टार्ट की थी। इसलिए जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी और इसी दौरान असद को गोली लग गई और वह घायल हो गया। जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अब असद को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो फेक निकला है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का हत्या करने की बात कबूल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि यह लड़का सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद है। इसी दावे के साथ लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। लेकिन जब वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि वीडियो में दिख रहा युवक असद नहीं है और उसका असद से कोई लेना-देना नहीं है। असल में यह वीडियो फेक है।
वीडियो में बोल रहा युवक गुस्से में दिखाई दे रहा है और कह रहा है कि रात के 11 बजे हैं और तुम्हारे भाई ने एक मर्डर कर दिया है। अब कुछ दिन के लिए वह अंदर जाएगा। इसी वजह से कई लोगों ने इस वीडियो को सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है।
नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है।