गाज़ियाबाद

शर्मनाक: घर में सो रही 82 बुजुर्ग महिला से बलात्कार का प्रयास

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की घटना, बुजुर्ग महिला से रेप की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Ghaziabad
शर्मनाक: घर में सो रही 82 बुजुर्ग महिला से बलात्कार का प्रयास

गाजियाबाद. योगी सरकार की सख्ती के बाद भी प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद का जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में एक 82 वर्षीया बुजुर्ग महिला से एक युवक द्वारा बलात्कार का प्रयास किया गया है। बुजुर्ग ने शोर मचाया तो परिजन ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों आरोपी को जमकर धुना और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल, मामला लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला रात के समय अपने घर में सो रही थी। वहीं अन्य परिजन भी दूसरे कमरों में सो रहे थे। देर रात किराए पर रहने वाला युवक घर पहुंचा। वह शराब के नशे में धुत था और आते ही बुजुर्ग महिला से बलात्कार की कोशिश करने लगा। इससे महिला की नींद खुल गई और अपने साथ हो रही इस शर्मनाक हरकत का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। महिला के शोर मचाते ही घर में मौजूद अन्य परिजनों की भी नींद टूट गई। जब उन्हें युवक की करतूत के बारे में पता चला तो उन्होंने युवक को जमकर पीटा और इसी बीच पुलिस को भी फोन कर दिया।

इधर, मामले की गंभीरता की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
04 Sept 2018 10:33 am
Also Read
View All
अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन

’15 अगस्त को खुले रहेंगे गाजियाबाद के सभी स्कूल!’ DM का सख्त आदेश, गैरहाजिर रहने पर होगी कार्रवाई