गाज़ियाबाद

आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ; जमानत की सभी शर्तें पूरी, आज शाम तक आ सकते हैं जेल से बाहर

Azam Khan Bail: सपा नेता आजम खान की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। गाजियाबाद की CJM कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है और सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। आज शाम तक बाहर जेल से बाहर आने की उम्मीद...
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 5:23 PM IST
Azam Khan
सपा नेता आजम खान (PC: IANS)

Azam Khan Bail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। गाजियाबाद की CJM कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है। जमानत से जुड़ी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और इसके बाद उनकी रिहाई का परवाना डासना जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोर्ट से मिले इस आदेश के बाद अब बस आजम खान के जेल से बाहर आने का इंतजार किया जा रहा है।

पूरी हुईं जमानत की सभी शर्तें

आजम खान की जमानत के लिए कोर्ट में जरूरी दस्तावेज और इससे जुड़ी सभी शर्तें पूरी की गईं। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका जमा करने को कहा था। शहनवाज और जुनैद ने आजम खान के जमानती बनने की जिम्मेदारी ली। दोनों की ओर से 50-50 हजार रुपये की दो एफडी कोर्ट में जमा कराई गईं। इसके अलावा अदालत की ओर से मांगा गया शपथपत्र भी दाखिल कर दिया गया। वकीलों द्वारा सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद कोर्ट से उनकी रिहाई का परवाना डासना जेल रवाना कर दिया गया है।

आज शाम तक जेल से आ सकते हैं बाहर

कोर्ट से रिहाई का आदेश जेल पहुंचने के बाद वहां की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। माना जा रहा है कि आजम खान बुधवार शाम तक डासना जेल से बाहर आ सकते हैं। उनके छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम भी उनसे मुलाकात के लिए डासना जेल पहुंच रहे हैं। जेल से रिहाई के बाद आजम खान के रामपुर जाने की जानकारी सामने आई है और उनके समर्थक भी इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि ED ने हाईकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है लेकिन CJM कोर्ट से प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिलहाल उनकी रिहाई का रास्ता साफ है।

आजम खान की रिहाई पर पत्नी तजीन फातमा ने क्या कहा?

आजम खान की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी तजीन फातमा ने खुशी जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई और न्याय की जीत बताया। बुधवार को मीडिया से बातचीत में तजीन फातमा ने कहा कि उन्हें अल्लाह पर पूरा भरोसा था कि एक दिन इंसाफ जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब जुल्म की हद पार हो जाती है तब न्याय का रास्ता खुलता है। आजम खान को जेल से रिहाई के आदेश के तुरंत बाद ईडी की ओर से दोबारा गिरफ्तार किए जाने को उन्होंने जुल्म की इंतहा बताया। उन्होंने कहा कि जब जुल्म की हद पार हो जाती है, तब न्याय का रास्ता खुलता है।