गाज़ियाबाद

पीएनबी स्कैम: कांग्रेस ने केंद्र पर साधा निशाना, नीरव मोदी के फरार होने के बारे में जानती थी केेंद्र सरकार

पीएनबी स्कैम को लेकर कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में नीरव मोदी की चिट्ठी सामने आने के बाद में शुक्रवार कांग्रेस पार्टी नर ग़ज़ियाबाद में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी की मंशा को पहले से केन्द्र सरकार जानती थी।

अब फरार होने के बाद में सरकार की तरफ से बयानबाजी करके इसे कांग्रेस के समय का मामला बताकर अपनी जिम्मेदारी से हट रही है। केंद्र सरकार ने जनता के भरोसे को तोड़ा है। बीजेपी जानती थी कि पीएनबी में बड़ा स्कैम चल रहा है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नही की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाए है कि स्कैम करने के बाद भी आरोपी आराम के साथ में देश से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर की फिटनेस का राज जानने पहुंचे इतने लोग

कांग्रेस महानगर अध्य्क्ष हरेंद्र कसाना ने कहा कि देश में अब तक का सबसे बडा 11500 करोड का पंजाब नेशनल बैंक घोटाला हुआ है। इससे साफ महसूस होता है कि इस घोटाले में जो बंदरबाट हुई वह केंद्र सरकार के इशारे पर प्रतीत होती है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के अलावा भी एलओयू के तहत 17 अन्य बैंक शाखाओं में भी घोटाले हुए है। नीरव मोदी और मेहुल चैकसी के द्वारा इतना बडा घोटाला कर देश से बाहर जाने से साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार की जानकारी में है। इस दौरान सतीश शर्मा, पूर्व मंत्री, सतीश त्यागी,सुभाष शर्मा,लोकेश चैधरी,सुनील चैधरी,ओम प्रकाश शर्मा,संजय शर्मा,नरेंद्र राठी,प्रेम प्रकाश चीनी,सुरेंद्र शर्मा,राजाराम भारती आदि मौजूद रहे।

Published on:
21 Feb 2018 12:41 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी