
भोपाल। पाटीदार आंदोलन के प्रणेता हार्दिक पटेल ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान कई ऐसे खुलासे किए है जिससे भाजपा सरकार की नींद उड़ गई है। उन्होंने पांच भाजपा विधायकों के उनसे हाथ मिलाने और 10 विधायकों से हो रही चर्चा होने की बात मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान कही। अगर हार्दिक का यह दावा सच साबित होता है तो नरेंद्र मोदी के गृह प्रदेश गुजरात में भाजपा शासित सरकार गिर सकती है।
हार्दिक ने यह किया दावा
मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पांच दिग्गज नेता और विधायकों ने भाजपा का साथ छोड़कर हार्दिक खेमे में शामिल हो गए हैं। हार्दिक ने यह भी दावा किया है कि 10 और विधायक उनके साथ आने को तैयार हैं और जल्द ही वे गुजरात में भाजपा शासित सरकार को गिरा देंगे। ये सभी 15 विधायक उनके संपर्क में हैं और वे भी पाटीदार आंदोलन के समर्थन में सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेंगे। उन्होंने कहा कि 10-15 विधायकों को इधर से उधर करना है, जिसमें से चार पांच को हमारे खेमे कर लिया है। जल्द ही गुजरात सरकार गिरा देंगे।
मुझे आने से रोकती रही सरकार
उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में आने के लिए मुझे कई बार रोका गया, मगर मैं रुका नहीं और आ ही गया। किसानों और आमजन के अधिकारों के लिए में लड़ाई लड़ता रहूंगा। प्रदेश की जनता का मुझे स्नेह मिल रहा है। मैं बार-बार आता रहूंगा। उन्होंने यहां भी स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के विरुद्ध प्रचार अभियान में भाग लेंगे। जा रहा है कि हार्दिक का यह दौरा भी उनकी अगली रणनीति का एक हिस्सा है।
बढ़ी एमपी सरकार की मुश्किलें
हार्दिक ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कुपोषण से आदिवासियों की मौतें हो रही है। इसके साथ किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। इनके लिए मध्यप्रदेश की सरकार से लडाई लड़ी जाएगी। हार्दिक को सीहोर में स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपते हुए पाटीदारों व अन्य पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रशासन द्वारा किया जा रहे भेदभाव को लेकर अवगत कराया। इस पर पटेल ने कहा कि पाटीदार समाज के हक की लड़ाई के लिए वे जल्द सीहोर आएंगे।
Published on:
21 Feb 2018 12:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
