गाज़ियाबाद

कोर्ट में पेशी पर आए हत्यारोपी ने जज साहब के सामने जेब से निकाला ब्लेड और गर्दन पर रखते हुए दी ये धमकी

गाजियाबाद जिला अदालत में सुनवाई के दौरान जज के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा

2 min read
Ghaziabad
कोर्ट में पेशी पर आए हत्यारोपी ने जज साहब के सामने जेब से निकाला ब्लेड और गर्दन पर रखते हुए दी ये धमकी

गाजियाबाद. जिले के एक अदालत में सोमवार को सुनवाई के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दरअसल, यहां पेशी पर आए एक हत्यारोपी कैदी ने जज साहब के सामने अचानक ब्लेड निकालकर अपनी गर्दन पर रख लिया। इस दौरान कैदी ने कहा कि मुझे जेल अधीक्षक से जान का खतरा बना हुआ है, क्यों न मैं यहीं आत्महत्या कर लूं। जज साहब के सामने की गई इस हरकत केे बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया। हालांकि जिला जज की समझाइश पर कैदी ने ब्लेड पुलिसकर्मी को दे दिया। साथ ही कोर्ट ने मामले को गंभीरता को लेते हुए जेल अधीक्षक से दो दिन में जवाब तलब किया है।

बताया जा रहा है कि लोनी निवासी सजायाफ्ता कैदी बंटी को एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। फिलहाल वह डासना जेल में सजा भुगत रहा है। इसके अलावा बंटी के खिलाफ एक और हत्या का केस दर्ज है। यह मुकदमा जिला जज की कोर्ट में विचाराधीन है। इसी हत्या के मामले में सोमवार को बंटी को जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया था। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पहुंचने पर बंटी ने जज साहब के सामने ही अपनी जेब से एक ब्लेड निकाल लिया और उसे अपनी गर्दन पर रखकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। यह देख कोर्ट में मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग सन्न रह गए। इस पर जिला जज ने बंटी से पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो। इस पर बंटी ने कहा कि जेल अधीक्षक काफी दिनों से उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। मोबाइल रखने के नाम पर कुछ दिन पहले जेल अधीक्षक ने उसे बेरहमी से पीटा था।

इस दौरान बंटी ने कहा कि इसी समय जेल अधीक्षक को तलब किया जाए, अन्यथा वह यहीं अपनी जान दे देगा। इस दौरान जिला जज ने बंटी को समझाया तो उसने ब्लेड पुलिसकर्मी को दे दिया। वहीं मामले की गंभीरता से लेते हुए जज साहब ने जेल अधीक्षक से दो दिन में जवाब तलब किया है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कैदी के पास ब्लेड कहां से आया, यह चिंता का विषय है। उन्होंने इस संबंध में जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर मामले की जांच कर दो दिन में कोर्ट को अवगत कराने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने कोर्ट के कर्मचारियों को चेकिंग करने के आदेश भी दिए हैं।

Published on:
09 Oct 2018 09:43 am
Also Read
View All
11 महीने दर्द सहते रहे जयंत, फिर बेटियों ने उठाया ऐसा कदम जिसने बदल दी पूरी कहानी

गाजियाबाद में मोहर्रम को लेकर सख्ती, 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं, नई परंपराओं पर भी रोक

गाजियाबाद गोलीकांड: पूर्व मंगेतर और होने वाली साली को गोली मारने के बाद युवक ने बनाया था वीडियो, बोला- 2 लाख के चलते टूटी थी शादी

Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो