4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध फैक्ट्री में गार्डों को बंधक बनाकर बदमाशों ने बोला धावा, लाखों रुपये का सामान लूटा

पुलिस ने मामले की जांच में जुटी

2 min read
Google source verification
news

दूध फैक्ट्री में गार्डों को बंधक बनाकर बदमाशों ने बोला धावा, लाखों रुपये का सामान लूटा

गाजियाबाद।दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं।हाल ही में गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके में स्थित एक दूध की फैक्ट्री को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया।यहां करीब दर्जनभर बदमाशों ने सुरक्षा में लगे गार्ड को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और फैक्ट्री में रखें कीमती सामान को लूट लिया।फिलहाल मामले की शिकायत थाना मसूरी पुलिस को दी गई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-नशे की आदत ने भगवान को भी बेचने पर किया मजबूर वह भी मात्र 25 सौ रुपए में

इस दूध की कंपनी में बदमाशों ने बोला धावा

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के थाना मसूरी अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में नमस्ते इंडिया दूध की एक फैक्ट्री है।जहां पर करीब एक दर्जन बदमाशों ने धावा बोला और फैक्ट्री पर मौजूद गार्ड को हथियारों के बल पर बंधक बनाया और फैक्ट्री में रखा ट्रांसफार्मर का कीमती कॉपर को लूट लिया गया। गार्ड ने बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने गार्ड को बांधकर उसकी बंदूक और मोबाइल भी लूट लिये। उसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। और मौके से फरार हो गए।

गेट पर बंदूक छोड़कर भागे बदमाश

गार्ड ने बताया कि बदमाश भागते वक्त उसकी बंदूक आैर मोबाइल गेट पर छोड़ गए और बंदूक के कारतूस अपने साथ ले गए। जिसकी सूचना थाना मसूरी पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर इस पूरे मामले में एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है जल्द ही वारदात का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।