गाज़ियाबाद

Breaking- रुड़की के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक

हरिद्वार जा रहे हापुड़ विधायक विजय पाल की कार दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकरा गई

2 min read

शक्ति ठाकुर, हापुड़। जहां एक तरफ सीतापुर में हुए सड़क हादसे में बुधवार तड़के बिजनौर के नूरपुर से विधायक लोकेंद्र सिंह मौत हो गई, वहीं रुड़की के पास हुए एक अलग हादसे में भाजपा विधायक विजय पाल बाल-बाल गच गए। मंगलवार रात को हरिद्वार जा रहे हापुड़ विधायक विजय पाल की कार दिल्ली हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। इसके बाद दूसरी कार से विधायक को हरिद्वार रवाना किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। फिलहाल भाजपा विधायक विजय पाल भी हापुड़ वापस अा गए हैं।

ये भी पढ़ें

24 फरवरी को देश और प्रदेश की जानी-मानी दो हस्तियों का यहां होगा मिलन

हापुड़ से जा रहे थे हरिद्वार

पुलिस के अनुसार, हापुड़ से भाजपा विधायक विजय पाल मंगलवार को किसी काम से हापुड़ से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्काॅर्पियो कार दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर लिब्बरहेड़ी के पास पहुंची तो लिंक रोड से एक दस टायरा ट्रक हाईवे की ओर आ गया। उस ट्रक ने विधायक की कार को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि सड़क हादसे में विधायक को चेट नहीं लगी। वहीं, इसेस स्‍कॉर्पियों कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

कार्रवाई करने से किया इनकार

उधर, टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। इसके बाद विधायक दूसरी कार से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। भाजपा विधायक विजय पाल का कहना है क‍ि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उनके साथ चार और लोग भी थे। रास्‍ते में रुड़की के पास एक दस टायरा ट्रक ने उनकी गाड़ी ओवरटेक करने के चक्‍कर में टक्‍कर मार दी। उन्‍होंने ट्रक चालक के खिलाफ कोई भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया, जिस कारण उसे छोड़ दिया गया था।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं, घोटालेबाजों से सरकार का क्या रिश्ता: कांग्रेस
Published on:
21 Feb 2018 10:34 am
Also Read
View All