गाज़ियाबाद

बिल्डर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली वजह

खबर की खास बातें- दोस्त के गोदाम पर पहुंचकर खुद को मारी गोली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद से तमाम व्यापारियों में शोक की लहर
2 min read
ghaziabad

गाजियाबाद. कविनगर थाना क्षेत्र के लोहा मंडी इलाके में एक बिल्डर का गोली लगा शव सन्दिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि व्यापारी कर्ज से परेशान था। इसलिए उसने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कर्ज से परेशान और खुद अपमानित किए जाने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि कर्ज देने वाले हिस्ट्रीशीटर गुंडों से धमकियां दिलवा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, करीब 67 वर्षीय बिल्डर कैलाश चंद बावेजा गाजियाबाद के पटेल नगर में रहते थे। शनिवार को कैलाश अपनी स्कूटी से लोहा मंडी इलाके में रहने वाले अपने दोस्त व कोयला व्यापारी के कोयले के गोदाम पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जब वह दोस्त के यहां पहुंचे तो उनका दोस्त पूजा कर रहा था। इसी बीच कैलाश बावेजा अपने दोस्त के गोदाम में बने टॉयलेट में गए और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही उनका दोस्त अाया और कैलाश जमीन पर पड़े देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत घटना की जानकारी अपने पड़ोसी व्यापारी को दी। इसके बाद उन्होंने डाॅयल 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पुलिस के मृतक के पर्स से एक पत्र भी मिला है, जिसमें लिखा है कि वह आर्थिक रूप से तंग था। तुराबनगर के एक व्यापारी को उसे तीन लाख रुपये देने हैं। व्यापारी आए दिन तगादा करता है, जिससे वह परेशान है। इसलिए उसने आत्महत्या का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उसने लिखा है कि कर्ज देने वाले हिस्ट्रीशीटर गुंडों से परेशान करवा रहे हैं। इस घटना के बाद से तमाम लोहा व्यापारियों में शोक व्याप्त है।

Published on:
11 Aug 2019 11:49 am
Also Read
View All
‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन