
नोएडा. जिले का सबसे बड़ा और सबसे चर्चित माॅल द ग्रेट इंडिया पैलेस (The great india place mall) अब जीवन से हताश लोगों के लिए सुसाइड प्वाइंट बनाता जा रहा है। एक बार फिर शनिवार देर शाम एक पचास वर्षीय महिला के माॅल के तीसरे फ्लोर से कूदकर सुसाइड कर लिया है। महिला के नीच गिरते माॅल में हड़कंप मच गया। इसक बाद महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि पिछले साल भी 7 जुलाई को शानिवार के दिन ही एक 25 वर्षीय युवती ने भी सेक्टर-38 स्थित जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से ही कूदकर सुसाइड कर लिया था। वहीं शनिवार देर शाम माॅल तीसरे फ्लोर से एक 50 वर्षीय महिला किरण कुंडू ने अचानक छलांग लगा दी। इससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना तुरंत सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद पुलिस भी मॉल में पहुंच गई।
पुलिस ने महिला को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया , लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर कर दिया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच से पता चला है कि शानिवार का दिन होने के कारण जीआईपी मॉल में काफी भीड़ थी। इसी बीच किरण कुंडू जीआईपी मॉल के तीसरी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ड पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। महिला की पहचान उसके पर्स से मिले कार्ड से सेक्टर-93 निवासी किरण कुंडू पत्नी असीम कुंडू के रूप में हुई।
नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। साथ ही पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि महिला की सुसाइड से पहले की गतिविधियों को देखा जा सके।
Published on:
11 Aug 2019, 10:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.