24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी: पुलिस ने लेडी डॉन हसीना को किया गिरफ्तार, जुर्म की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश

मुख्य बातें पति के मर्डर के बाद संभाला था जरायम का कारोबार कई बार जा चुकी जेल दो दर्जन से अधिक संगीन मामले हैं दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 11 Aug 2019, 9:41 AM IST

moradabad

मुरादाबाद: शहर के मझोला थाना क्षेत्र में पिछले कई सालों से सट्टे और नशे के काले कारोबार की हसीना जी हां हिस्ट्रीशीटर जेबा उर्फ़ हसीना को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर महिला पर अब तक 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके थे और सट्टा सहित कई गंभीर मामलों में जेल भी जा चुकी है। अपने पति सट्टा किंग बिट्टू के बाद पिछले आठ साल से जरायम की दुनिया का काम संभाल रही थी। लेकिन पुलिस की बढती सख्ती को देख इस महिला अपराधी ने अपना ठिकाना बदल लिया था। लेकिन जयंतिपुर से पुलिस ने एक घर से इसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ महिला की बेटी ने ये कहकर सनसनी मचा दी है कि पुलिस के कहने पर सट्टा न कराने पर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस ने इसके बाकि अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

BIG NEWS: भाजपा विधायक की बेटी पर अभद्र पोस्ट वायरल करने वाले इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
25 से ज्यादा मामले दर्ज
शातिर महिला अपराधी हसीना मुरादाबाद के थाना कटघर व थाना मझोला सहित कई इलाकों में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले गैंग की सरगना है। इस लेडी डॉन पर पुलिस अब तक गंभीर आरोप में 25 मामले दर्ज कर चुकी है। लेकिन हर बार यह लेडी डॉन जेल जाकर ज़मानत पर बाहर आने के बाद फिर से नशे का धंधा शुरू कर देती थी। पुलिस को काफी दिन से इस लेडी डॉन की तलाश थी, लेकिन यह ठिकाने बदल बदल कर अपना काला कारोबार चला रही थी। पुलिस को शुक्रवार को लेडी डॉन की अपने घर में होने की सूचना मिली, इस पर थाना मझोला पुलिस ने एसओजी व औषधि विभाग की टीम के साथ थाना मझोला क्षेत्र के जयंतीपुर में लेडी डॉन के घर पर सुबह 6:00 बजे छापा मारा, जिसमें लेडी डॉन अपने घर में ही छुपी हुई हालत में मिल गई। पुलिस ने लेडी डॉन के पास से नशीले इंजेक्शन, नशीली दवाइयां सहित भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस को मकान में बनाया बंधक, इसके बाद जो हुआ...
पति था सट्टा किंग
यहां बता दें कि लेडी डॉन शातिर हसीना का पति बिट्टू भी मुरादाबाद का सट्टा किंग था। लेकिन गैंगवार के चलते कुछ वर्ष पहले बिट्टू की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद से ही हसीना ने सट्टे की कमान संभाली लेकिन सट्टे में ज्यादा आमदनी ना होने के कारण हसीना ने नशीले पदार्थों की बिक्री शुरू की और देखते ही देखते वह 8 साल में लेडी डॉन के नाम से मुरादाबाद में मशहूर हो गई।

वेस्ट यूपी का यह बड़ा कालेज बन चुका है राजनीति का अखाड़ा, स्टूडेंट्स के लिए बना भय का माहौल

बाकी साथी भी होंगे जल्द गिरफ्तार
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि हसीना के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। जो इसकी मदद कर रहे हैं, साथ ही बेटी के आरोपों की भी जांच की जायेगी।