UP Police News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से अनोखा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग यूपी पुलिस (UP Police) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से क्षमा याचना कर रहे हैं। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Criminals Apologize to CM Yogi Adityanath: गाजियाबाद पुलिस 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत गुंडा-माफियाओं और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटरों और पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे गुंडा-माफियाओं को चिन्हित करके उनका सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को कानून का पाठ पठाया। इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे आरोपियों ने कानून का पालन करने का संकल्प लिया। सभी आरोपियों ने एक स्वर में कहा- अब हम भविष्य में कभी अपराध नहीं करेंगे।
गाजियाबाद में गुंडा-माफिया हाथों में पोस्टर लेकर यूपी पुलिस और सरकार के माफी मांगते दिखे। आरोपियों ने पोस्टर पर श्लोगन लिखा- योगी जी! हमें माफ करो, अब भविष्य में अपराध नहीं करेंगे। गुंडा-माफियाओं ने पोस्टर पर लिखे श्लोगन को पढ़कर जोर-जोर से उसका उच्चारण किया। गुंडा-माफियाओं ने कहा कि हम आगे से कोई जुर्म, कोई झगड़ा करने से पहले 10 बार सोचेंगे। इस दौरान पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े सभी आरोपियों का मार्च निकलवाया।
गाजियाबाद पुलिस आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' चला रही है। इस अभियान के तहत डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के नेतृत्व में कैलाभट्टा और अन्य कोतवाली क्षेत्रों में 1000 से अधिक अपराधियों का सत्यापन किया गया है। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को चिन्हित करके पुलिस ने उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया। पुलिस के अभियान के तहत आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों का मार्च निकलवाया। पुलिसिया कार्रवाई से गुंड़ा-माफियाओं के चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा है।