गाज़ियाबाद

Ghaziabad : आरोपी प्रवेश की मौसी का दावा, मौलवी के ताबीज से गिरा 6 माह का गर्भ, लेकिन मारपीट और दाढ़ी काटने की बात गलत

बुजुर्ग से मारपीट के मुख्य आरोपी की मौसी बोली- तीन महीने से घर आ रहा था बुजुर्ग मौलवी, प्रवेश की पत्नी का गर्भ गिरने और घर में परेशानी शुरू होने पर मारे थे सिर्फ दो थप्पड़।
2 min read
ghaziabad.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. लोनी इलाके में बुजुर्ग से मारपीट और दाढ़ी काटे जाने के मामले में पुलिस ने जहां एक तरफ ट्विटर के अलावा 8 अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, मामले के मुख्य आरोपी प्रवेश गुर्जर की मौसी घटना को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रवेश गुर्जर की मौसी फूवती का कहना है कि जिस तरह से मामले दर्शाया गया है, वैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो यहां बुजुर्ग से मारपीट की गई और न ही दाढ़ी काटी गई थी। यह पूरा मामला अलग तरह से ही बनाया गया है।

फूलवती ने बताया की अब्दुल समद एक मौलवी है, जो कई तरह के ताबीज बनाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश की पत्नी का गर्भ नहीं ठहरता था। इसके अलावा अन्य कई बातों से प्रवेश परेशान चल रहा था तो उसके दोस्त इंतजार ने अब्दुल समद नाम के मौलवी से मिलवाया था। करीब तीन महीने से मौलवी का प्रवेश के घर आना-जाना था। उसी ने प्रवेश को ताबीज बना कर दिए थे, लेकिन इसका असर एकदम उल्टा हुआ। प्रवेश की पत्नी का छह माह का गर्भपात हो गया और अन्य कई तरह की परेशानियां घर में शुरू हो गईं।

जब अब्दुल समद और इंतजार घर आए थे तो यहां उसके साथ केवल कहासुनी हुई थी। हालांकि उस दौरान दो थप्पड़ भी मौलवी को मारे गए थे। उन्होंने कहा कि मामले को जिस तरह से बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उन्हाेंने कहा की जमकर मारपीट और दाढ़ी काटने की बात यहां नहीं हुई। उन्होंने खुद ही मामले को बड़ा बनाया है।

Published on:
16 Jun 2021 02:30 pm
Also Read
View All
देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी