गाज़ियाबाद

Ghaziabad: गोवंश लेकर भागने की फिराक में थे गोतस्कर, पुलिस ने देखते ही बरसाई गोलियां, तीनों घायल

Ghaziabad Police Encounter: पुलिस ने गोतस्करों से सरेंडर करने के लिए कहा तो गोतस्करों ने गोली चला दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। उधर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन गोतस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं।
2 min read
encounter.jpg

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा अपराधियों पर लगाई गई इतनी पाबंदियों के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन क्षेत्र में गो तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद जिले में सामने आया। जहां गुरुवार सुबह गाय चुराकर भाग रहे गोतस्करों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। जानकारी के अनुसार, गोतस्करों की स्कॉर्पियो पुलिस के पीछा करने पर पेड़ से जा टकराई। तभी पुलिस ने गोतस्करों से सरेंडर करने के लिए कहा तो गोतस्करों ने गोली चला दी, जिससे एक सिपाही घायल हो गया। उधर, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन गोतस्कर गोली लगने से घायल हुए हैं। फिलहाल बंदी गायों को पुलिस ने सकुशल मुक्त करा लिया है।

जवाबी कार्रवाई में तीनों गोतस्कर घायल

SP सिटी (फर्स्ट) निपुण अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे थाना विजयनगर की जल निगम पुलिस चौकी क्षेत्र में टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक सिल्वर रंग की स्कॉर्पियो सामने से आती दिखाई दी। जब गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, जिसके अंदर एक गाय मौजूद थी तो गोतस्कर स्कॉर्पियो को तेज स्पीड से भगाने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो अनियंत्रित हुई स्कॉर्पियो एक पेड़ से जा टकराई। SP ने बताया, पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें विजयनगर थाने का एक सिपाही दीपक कुमार हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी पड़ी। जिसमें तीनों गोतस्करों को गोली लगी है।

अपराधियों पर दर्ज हैं 23 मुकदमे

आरोपियों की पहचान जीशान निवासी फलावदा मेरठ, सद्दाम और कासिम निवासी मुरादनगर गाजियाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों से तीन तमंचे, कारतूस, स्कॉर्पियो, गाय, पशुओं को बेहोश करने की दवा, रस्सी और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। तीनों अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं।

Published on:
12 May 2022 10:43 am
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी