ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 5 मई को थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-3 के पास से स्टोर मैनेजर से मोबाइल व लैपटॉप लूटने वालों बदमाशों और पुलिस के बीच रोजा जलालपुर गोलचक्कर के पास हुए मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जबकि एक बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट के 2 मोबाइल फोन, लूटा गया एक लैपटॉप, चोरी की मोटरसाइकिल व 2 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये।