8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghaziabad: कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, दरोगा और सिपाही पर जमकर चलाए लात-घूसे, जानें पूरा मामला

कचहरी परिसर में मौजूद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरोगा मैं सिपाही को चौकी ले आए। लेकिन अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने चौकी में भी जमकर तोड़फोड़ की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 11 May 2022, 9:07 AM IST

photo_2022-05-11_07-35-35.jpg

दिल्ली से सटे गाजियाबाद मंगलवार को दोपहर बाद कचहरी परिसर में अचानक उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया। जब कुछ अधिवक्ताओं व एक दरोगा और सिपाही के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान बचने के लिए सिपाही और दरोगा कचहरी परिसर की चौकी में पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने चौकी में भी जमकर तोड़फोड़ की। आनन-फानन में एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अधिवक्ताओं को समझाते हुए उनका गुस्सा शांत किया।

ये भी पढ़ें: ED से पूछताछ के बाद भड़के अफजल अंसारी, कहा- पूर्वांचल में BJP को पंक्चर कर दिया इसलिए अब ले रही बदला

वाहन चेकिंग के दौरान अधिवक्ताओं से हुई थी कहासुनी

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक का कहना है। कि 27 अप्रैल को अधिवक्ता रवि शर्मा अपने अधिवक्ता साथियों के साथ हापुड़ इलाके में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी को भी रुकवाया गया और चेकिंग के दौरान दरोगा सौरभ राठौर और सिपाही मोहित सिंह कि अधिवक्ताओं के साथ कुछ कहासुनी हो गई। आरोप यह भी है कि सिपाही मोहित सिंह ने अधिवक्ताओं के साथ मारपीट भी की। जिसकी शिकायत गाजियाबाद के एसएसपी से भी अधिवक्ताओं की तरफ से की गई।

अधिवक्ताओं ने चौकी में जमकर की तोड़फोड़

उधर, अचानक ही मंगलवार दोपहर बाद किसी के केस के मामले में दरोगा सौरव राठौर और एक सिपाही कचहरी परिसर पहुंचे। इसी दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें देखा तो 27 अप्रैल का जिक्र आ गया और इस बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते अन्य अधिवक्ता एकत्र हो गए और दरोगा का सिपाही के साथ मारपीट होने लगी। इसी दौरान कचहरी परिसर में मौजूद चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दरोगा मैं सिपाही को चौकी ले आए। लेकिन अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने चौकी में भी जमकर तोड़फोड़ की।

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Prices Today: टंकी फुल करवाने से पहले चेक कर लें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के आज के दाम

शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने की अपील

वहीं सूचना जब पुलिस के आला अधिकारियों को मिली तो खुद एसपी सिटी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अधिवक्ताओं को शांत किया गया। अधिवक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि अधिवक्ताओं के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या पुलिस की दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन एसपी सिटीनिपुण अग्रवाल ने मौके की नजाकत देखते हुए अधिवक्ताओं को किसी तरह शांत किया और पूरी तरह शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने की अपील की।