गाज़ियाबाद

युवक की मौत से नाराज परिजनों ने पुलिस पर किए पथराव, 150 लोगों के खिलाफ इस आरोप में मुकद्दमा दर्ज

युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को किया जाम
2 min read
gzb
युवक की मौत से नाराज परिजनों ने पुलिस पर किए पथराव, 150 लोगों के खिलाफ इस आरोप में मुकद्दमा दर्ज

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की युवक बाइक समेत दूर रोड पर जा गिरा। गंभीर हालात में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया। इतना ही नहीं लोगों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई। जजिसके बाद पुलिस ने150 लोगों को पर उपद्रव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हादसा ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र का है जहांदेर रात बाइक पर जा रहे राहुल नाम के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहुल को तुरंत राहगीरों द्वारा अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन तब तक राहुल ने दम तोड़ दिया। गुस्साई भीड़ ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया। जिससे हाइवे पर भीषण जाम लग गया। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन लोग आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तुरन्त गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना नहीं खत्म करने पर अड़ गए। लोगों के बढ़ते गुस्से को देख कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

जिसके बाद दुबारा जाम खुलवाने की कोशिश कर रही पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस बीच पुलिस और लोगों के झड़प भी देखने को मिली। जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। वहीं पथराव में तीन लोग और 4 पुलिस कर्मी घायल भी हुये हैं। इस दौरान पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ उपद्रव करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया हैं। साथ ही मृतक युवक राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के परिजनों के अनुसार राहुल घर से कुछ सामान लेंने के लिए निकला था। लेकिन गांव के पास ही हादसे का शिकार होगया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।

Published on:
12 Jul 2018 02:25 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी