10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, महिलाए और बच्चे हुए घायल

माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलटा, महिलाए और बच्चे हुए घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:15 PM IST

bassi

यहां विकास को नहीं लग पाए 'पंख', वादे बन गए 'सपने'

अशोकनगर@अरविंद जैन की रिपोर्ट...
कदवाया माता मंदिर पर ऑटो से कन्या भोज कराने जा रहे श्रद्धालुओं का ऑटो पलट जाने से तीन महिलाएं घायल हो गए। जिनमें एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार अशोकनगर से कदवाया स्थित बीजासेन माता मंदिर पर दर्शन करने बा कन्या भोज कराने के उद्देश्य से एक मोहल्ले के 8 लोग महिला एवं बच्चों के साथ ऑटो में बैठ कर जा रहे थे। रास्ते में रोहाना गांव पर आगे मोटर साइकिल आ जाने से ऑटो अचानक पलट गया। जिससे ऑटो में बैठी मोहर बाई, शीला केवट, रेखा पत्नी मनोज केवट घायल हो गए। जिसमें रेखा केवट की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना में तीन चार बच्चों को भी चोटें आई हैं।

आसपास के लोगों द्वारा तुरन्त उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। साथ ही पुलिस और 108 को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। 108 के आने के बाद गंभीर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई। उपचार के बाद जल्दी ठीक हो जाएंगी। इस दौरान महिला के परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में आ पहुंचे और उनके ठीक होने की कामना ईश्चर से कर रहे है। बच्चों का भी उपचार किया जा रहा है। ताकि यह पता चल सके कि उन्हें कही कोई गंभीर चोट तो नहीं आई।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर कदवाया में बीजासन माता मंदिर पर प्रत्येक चौदस पर मेला भरता है जिसमें जिले एवं दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मन्नत मांगते हैं मन्नत पूरी होने पर सोने चांदी की आंखें चढ़ाई जाती हैं और कन्या भोज भी कराते हैं आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कदवाया माता मंदिर पर जा रहे थे बारिश होने से सड़क भी गीली होने से फिसलन बढ़ गई थी।