
नई दिल्ली। बारिश और मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद देरी से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक वाहन में सवार 13 तीर्थयात्री गुरुवार को घायल हो गए। इस काफिले में शामिल 3,419 तीर्थयात्री शामिल थे। इस जत्थे में 680 महिलाएं और 201 साधु भी शामिल थे। ये तीर्थयात्री वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए यहां भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए थे।