गाज़ियाबाद

VIDEO: टोल टैक्स नहीं देने पर जब टोलकर्मियों ने युवकों को दौड़ाया, अब वायरल हो रहा वीडियो

डासना टोल टैक्स पर सोमवार शाम को टोल का पैसा वसूलने को लेकर टोलकर्मी और वाहन चालक आपस में भिड़ गए। एक गाड़ी में चार युवक सवार थे।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2018, 6:05 PM IST
fight
VIDEO: टोल टैक्स नहीं देने पर जब टोलकर्मियों ने युवकों को दौड़ाया, अब वायरल हो रहा वीडियो

गाजियाबाद। डासना टोल टैक्स पर सोमवार शाम को टोल का पैसा वसूलने को लेकर टोलकर्मी और वाहन चालक आपस में भिड़ गए। एक गाड़ी में चार युवक सवार थे। शुरुआत में गाड़ी में सवार चारों युवकों ने टोलकर्मी के साथ जमकर मारपीट की।

देखते ही देखते टोल पर मौजूद सभी कर्मचारी इकट्ठा हो गए और उन्‍होंने कार में सवार चारों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने झगड़ा करने वाले चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

टोल टैक्स के इंचार्ज इस्माइल और शेषनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि टोलकर्मी रोजाना की तरह वाहनों से टोल वसूल रहे थे। सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक एक गाड़ी दिल्ली की तरफ से हापुड़ की तरफ जा रही थी। उसे रोककर कर्मियों ने उनसे टोल देने की बात कही लेकिन कार में सवार चारों युवकों ने उन्‍हें धमका दिया और गाड़ी आगे बढ़ा दी। कुछ दूर खड़े अन्य टोल कर्मियों ने गाड़ी को रुकवा लिया।

टोल मांगने पर कार सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद चारों युवकों ने टोलकर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस पर बाकी टाेल कर्मी भी वहां आ गए और उन्‍होंने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस झगड़े को एक मीडियाकर्मी ने अपने मोबाइल में कैद करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया।

Updated on:
11 Sep 2018, 6:05 PM IST
Published on: