गाज़ियाबाद

पूर्व बसपा विधायक के भार्इ आैर बेटे समेत दर्जनभर लोगों ने सरेआम एक परिवार पर की फायरिंग, देखें लाइव वीडियो-

मुरादनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में फायरिंग और पथराव का लाइव वीडियो आया सामने पुलिस ने पूर्व विधायक के दो भाइयों और बेटे समेत 30 के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट पुलिस ने कार्रवार्इ करते हुए 6 को किया गिरफ्तार, अन्य तलाश जारी
2 min read
ghaziabad
पूर्व बसपा विधायक के भार्इ आैर बेटे समेत दर्जनभर लोगों ने सरेआम एक परिवार पर की फायरिंग, देखें लाइव वीडियो-

गाजियाबाद. जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र में फायरिंग और पथराव का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार को बसपा के पूर्व विधायक के दो भार्इ आैर बेटे समेत दर्जनभर लोगों ने पीड़ित परिवार को निशाना बनाते हुए अधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में दूसरे पक्ष की आेर पथराव किया गया। इस बवाल में कर्इ लोग घायल हो गए, जिसका वीडियाे अब सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही बुधवार को पुलिस की आेर से कार्रवार्इ करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही वीडियो सामने आने के बाद अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

दरअसल, यह पूरा मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली रोड का है। यहां रहने वाले एक परिवार का कहना हैं कि उनका मकान के आगे के हिस्से को लेकर मुरादनगर के पूर्व बसपा विधायक वहाब चौधरी से पुराना विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि दस साल पहले इस मकान को खरीदा था, जिसे वाहब चौधरी के बुजुर्ग ने किसी और को बेच दिया था। इस मकान के आगे सड़क किनारे वाले हिस्से को पूर्व विधायक और उनका परिवार अपना बताता है। यह विवाद कोर्ट तक भी पहुंचा। वहीं बीते सोमवार को जब पीड़ित परिवार अपने मकान के आगे के हिस्से में नवनिर्मित दुकानों पर शटर लगा रहा था। आरोप है कि इसी बीच पूर्व विधायक और उसके कुछ साथी वहां पहुचे और दुकानों पर शटर लगाने का काम बंद करा दिया। साथ ही दोबारा काम शुरू कराने के एवज में 20 लाख रुपये की मांग की, जिसे उन्होंने नकार दिया। इसके बाद सोमवार को ही अचानक दोपहर 2 बजे पूर्व विधायक के 2 भाई और बेटे समेत दर्जनभर से ज्यादा लोग पहुचे आैर घर को निशाना बनाते हुए अधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए। घर में मौजूद एक युवक ने पीछे की दीवार फांदकर किसी तरह अपनी जान बचार्इ।

वहीं बुधवार को इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फायरिंग हो रही है। यह वीडियो 2 दिन पुराना सोमवार का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें एक पक्ष पूर्व विधायक का पक्ष है। वहीं दूसरा पक्ष इलाके के लोगों का है। इस दौरान फायरिंग के साथ पथराव आैर लाठी-डंडे सब चले थे, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। बता दें कि पुलिस ने पूर्व विधायक के दो भाइयों और बेटे समेत 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें दोनों पक्षों से 19 लोगों पर नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गर्इ है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो सामने आने के बाद अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Updated on:
27 Mar 2019 05:50 pm
Published on:
27 Mar 2019 05:50 pm
Also Read
View All
UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप