गाज़ियाबाद

हापुड़ में किराएदारों ने नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस ने कई घंटे बाद दर्ज किया सामूहिक दुष्कर्म का केस, एक आरोपी हिरासत में
2 min read
Hapur
हापुड़ में किराएदारों ने नशीला पदार्थ खिलाकर 15 वर्षीय किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

हापुड़. यूपी के हापुड़ जिले में तीन दिन के अंदर दो नाबालिग छात्राओं से गैंगरेप की वारदात होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन इन वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। ताजा मामला कोतवाली पिलखुवा का है, यहां एक छात्रा ने अपने पड़ोस के ही दो युवकों पर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित अपनी मां को लेकर सुबह थाने पहुंची तो पुलिस ने दोनों को घंटों को थाने में बिठाए रखा और शाम को मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया।

दरअसल, मामला कोतवाली पिलखुआ का है। पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार की रात करीब पौने 12 बजे उसने बेटी की चीख सुनी। आंख खुली तो 15 वर्षीय बेटी कमरे में नहीं थी। बेटी को तलाशते हुए घर में इधर-उधर भागी तो देखा कि बच्ची के साथ किराए पर रहने वाले दूसरे परिवार के शाहरुख और वसीम बड़ी बेरहमी से मारपीट और दुष्कर्म कर रहे थे। जब मैंने चिल्लाते हुए बेटी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मेरे साथ मारपीट करते हुए कहा कि तुम्हारी इज्जत तो अब गई। अगर इस बारे में किसी से कहा तो तेरी बेटी और तुझे जान से मार देंगे और हमने जो वीडियो बनाई है उसे भी इंटरनेट पर डाल देंगे।

गुरुवार सुबह पीड़िता अपनी के साथ कोतवाली पहुंची और मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां को कई घंटों तक कोतवाली में ही बिठाए रखा। करीब शाम 4 बजे लोगों का दबाव बढ़ता देख मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

Published on:
13 Jul 2018 09:36 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी