1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: रेलवे ने इन 93 ट्रेनों के टाइम में कर दिया ये बड़ा बदलाव, जानिए कब से हुआ लागू

इस बड़े बदलाव के बाद आपकी ट्रेनों का बदल जाएगा यह टाइम।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Jul 2018, 9:10 PM IST

नोएडा। अगर आप भी ट्रेन का सफर करने के शौकीन हैं या लंबी दूरी की यात्री ट्रेन से करना पसंद करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। क्योंकि अब से पहले आप जिस ट्रेन को पकड़ने के लिए जिस समय पर स्टेशन पहुंचते रहे हैं अब उस समय में बदलाव कर दिया गया है। यह बदलाव 12 जुलाई यानी कल शुक्रवार से लागू भी हो जाएगा। दरअसल भारतीय रेलवे ने करीब 93 ट्रेनों के पहुंचने के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रेलवे द्वारा यह कदम उठाने के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि बहुत सी रेलवे लाइनों पर अभी मरम्मत चल रही है, जिसकी वजह से शिड्यूल में बदलाव किया गया है। भारतीय रेलवे का फोकस इस वक्त यात्रियों की सुरक्षा पर है और इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार करके रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहता है। इसके साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर में कमी होने के कारण ही बहुत सी ट्रेनें समय से लेट भी चलती हैं।

उत्तरी रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 93 ट्रेनों का अराइवल टाइम 12 जुलाई 2018 के बाद से बदल जाएगा। रेलवे का कहना है कि समय में यह बदलाव अस्थाई रूप से किया जा रहा है। यहां आपको बता दें कि इन ट्रेनों के छूटने के समय (डिपार्चर टाइम) में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल आखिरी स्टेशन पर पहुंचने के समय में बदलाव होगा। यह बदलाव 15 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का हो सकता है। यानी इन 93 ट्रेनों का जो वर्तमान अरावइल समय है उससे करीब 15 मिनट या 1 घंटे की देरी से ट्रेन स्टेशन पर पहुंचेगी।

उत्तरी रेलवे के मुताबिक यह फैसला लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे का कहना है कि बहुत से रूट पर अभी मरम्मत का कार्य किया जाना है। जहां रेलवे की तरफ से यह कहा जा रहा है कि यह फैसला अस्थायी रूप से लिया गया है तो वहीं अभी तक रेलवे की तरफ से इसे लेकर कोई समय सीमा नहीं बताई गई है।