गाज़ियाबाद

दबिश देकर लौट रहे थे ‘CBI अधिकारी’ और पहुंच गई पुलिस, फिर सच्‍चाई जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन

गाजियाबाद पुलिस ने चार ऐसे फर्जी CBI अधिकारियों को पकड़ा है, जो लोगों से ठगी और ब्‍लैकमेल करते थे
2 min read
CBI
दबिश देकर लौट रहे थे 'CBI अधिकारी' और पहुंच गई पुलिस, फिर सच्‍चाई जानकर पैरों तले खिसक गई जमीन

गाजियाबाद। जनपद की पुलिस ने चार ऐसे फर्जी CBI अधिकारियों को पकड़ा है जो लोगों से ठगी और ब्‍लैकमेल करते थे। दरअसल, ये फर्जी CBI अधिकारी युवाओं को CBI में नौकरी दिलाने के नाम पर चूना भी लगा चुके हैं। गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने इन फर्जी अधि‍कारियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार को किया गया। शु्क्रवार को इस बारे में एसएसपी वैभव कृष्‍ण ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

स्‍पेशल 26 की तरह करते थे काम

दरअसल, गुरुवार को इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गाड़ी में घूम रहे हैं। इन लोगों ने कहीं पर दबिश दी थी। इसके बाद पुलिस ने जब वहां जाकर इन्‍हें पकड़ा और पूछताछ की तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। एसएसपी वैभव कृष्‍ण ने बताया क‍ि ये चारों आरोपी खुद को सीबीआई का अधि‍कारी बताते थे। ये सब अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म स्‍पेशल 26 की तरह काम करते थे। पुलिस की गिरफ्त में आए सीबीआई के ये फर्जी अध‍िकारी लोगों के घरों में छापा मारकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस इसका पता लगा रही है क‍ि इन लोगों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

IMAGE CREDIT: patrika

खुद को बताते थे सीबीआई अधि‍कारी

पुलिस के मुताब‍िक, आरोपि‍यों के नाम विशाल, विवेक, राहुल और संदीप हैं। चारों ठग अनोखे अंदाज में काम करते थे। ये खुद को सीबीआई ऑफिसर बताते थे और लोगों के घरों में रेड तक कर देते थे। सीबीआई का डर दिखाकर कई अन्य लोगों को भी इन्होंने ठगा है। मुखबिर की सूचना और पहले हुई ठगी के आधार पर इनको गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लैपटॉप, सीबीआई की फर्जी मोहर, सीबीआई का फर्जी ज्‍वाइनिंग लेटर, सीबीआई से संबंधित फर्जी दस्तावेज और फर्जी ID कार्ड बरामद हुए हैं।

सीबीआई में नौकरी दिलाने देते थे झांसा

एसएसपी ने बताया क‍ि ये स्पेशल 26 फिल्म की तरह ही लोगों को सीबीआई में नौकरी दिलाने का झांसा तक देते थे। इनमें से आरोपी विशाल दुबे ने सीबीआई की तैयारी की थी लेकिन चयनित नहीं हो पाया था। उसने अपने परिवार में बता रखा था कि वह सीबीआई में नौकरी करता है। उसकी सीबीआई में नौकरी नहीं लगी थी, जिस कारण उसने स्पेशल-4 टीम बनाई। साउथ की फिल्म बिजनेसमैन नंबर वन और स्पेशल 26 देखकर इन लोगों ने यह फर्जीवाड़ा शुरू किया था। ये सभी आरोपी पढ़े-लिखे हैं। एसएसपी के अनुसार, ये लोगों से ठगी, लूटपाल और ब्‍लैकमेल करते थे।

Published on:
22 Jun 2018 03:57 pm
Also Read
View All
कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गाजियाबाद में 10वीं कक्षा की छात्रा का किया अपहरण, 7 घंटे तक कार में रखा, फिर एनएच-9 किनारे छोड़कर भागे आरोपी

Student Protest Funding: लोगों ने खुद भेजा राशन, कुछ पैसे खुद लगाए, जुनैद के परिवार ने फंडिंग के आरोपों पर दी सफाई

‘राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से कोई भी वर्ग नहीं लेता’, वंदे मातरम के विरोधियों को पाकिस्तान भेजना चाहिए: MLA नंदकिशोर गुर्जर

गाजियाबाद: सहेली की बर्थडे पार्टी में गई विवाहिता से अनैतिक काम, बीयर पीने के बाद नशे की हालत का उठाया फायदा