3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार बच्चों की मां ने कर दिया एेसा कांड, अब पति ने दी शिकायत

अपने से दस साल छोटे शख्स के साथ फरार हुर्इ महिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 2:58 PM IST

DEMO PIC

16 साल के लड़के से शादी करने के लिए एक बच्चे की मां ने किया ऐसा काम, जिसे जानकर हंसेंगे आप

शामली।प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है, उसे लोक-लाज, समाज किसी की भी परवाह नहीं होती ये तो अक्सर आप ने फिल्मों में देखा आैर सुना होगा। लेकिन अब पश्चिमी यूपी के शामली से जो खबर सामने आई है उसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बताया जा रहा है। इसकी वजह प्यार में अंधी होकर चार बच्चों की मां ने एेसा कदम उठा लिया। जिसके बाद परिवार से लेकर गांव के लोग बस उसी की चर्चा कर रहे है। दरअसल महिला अपने चाचा के साथ ही फरार हो गर्इ। पता लगने पर परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें-बिजली विभाग की यह योजना बिना रुपया दिए आपको बना सकती है लखपति, ये है लास्ट डेट

महिला के इस कदम के बाद रह गए सब दंग

मामला शामली के झिझाना क्षेत्र के एक गांव का है कि जहां महिला के पति ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी चार बच्चों की मां है। वह दो दिन पहले अचानक ही बच्चों को घर में छोड़कर गायब हो गर्इ।पति घर लौटा तो बच्चे रोते मिले। पति ने जानकारी की तो पता चला कि उसकी पत्नी खुद से उम्र में छोटे और रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक के साथ फरार हो गई।पीड़ित पति के मुताबिक उसके रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक अनिल उसकी पत्नी से 10 साल छोटा है।आरोप है कि आरोपित अपने भाई सुनील के सहयोग से विवाहिता को बहलाकर ले गया है। पत्नी घर में चार छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः अब बदल जाएंगी भारतीय रेलवे, कोच में होगा ये बड़ा बदलाव

घर से लाखों के गहने अौर नगदी ले जाने का आरोप

इतना ही नहीं पति ने फरार हुर्इ पत्नी पर घर में रखे सोने,चांदी के गहने और नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक अनिल व उसके भाई सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस विवाहिता और रिश्ते में चाचा लगने वाले अनिल की तलाश कर रही है।