3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बदल जाएगी भारतीय रेलवे, कोच में होगा ये बड़ा बदलाव

जल्द ही नये रूप में दिखार्इ देंगे रेल के डिब्बे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 12:16 PM IST

northern railway

अब बदल जाएगी भारतीय रेलवे, कोच में होगा ये बड़ा बदलाव

मेरठ।भारतीय रेलवे का पूरे देश में जाल बिछा हुआ है।इसी के सहारे करोड़ों लोग देश के एक कोने से दूसरे कोने तक का सफर करते है।वहीं देश में अलग अलग जोन में बंटे भारतीय रेल के कोच भी अलग अलग दिखार्इ पड़ते है।यहीं कारण है कि पिछले कर्इ सालों से कोच का एक ही जैसा होने के बाद अब उत्तर रेलवे अपने कोच में ये बड़ा बदलाव करने जा रहा है।यह बदलाव कोच में न बैठने वाले लोगों को भी दूर से ही दिखेगा।

यह भी पढ़ें-देश के इस हार्इटेक एक्सप्रेस-वे पर टोल के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, एक क्लिक पर खुल जाएगा बैरियर

कोच में होगा ये बड़ा बदलाव

अब उत्तर रेलवे ने अपने यात्री कोचों का रंग बदलने का फैसला किया है।यानी उत्तर रेलवे अपने यात्री ट्रेनों के कोचों का रंग बदल रही है। बताते चले कि उत्तर रेलवे की ट्रेनों में यात्री डिब्बों कोच का रंग अभी गाढ़ा नीला और हल्के नीला है।लेकिन अब इनके रंग बदला जा रहा है।अब ये ट्रेनों के यात्री कोच का रंग गाढ़ा पीला और ब्राउन होगा।इस स्कीम के तहत उत्तर रेलवे के करीब 30 हजार यात्री कोच को इस नए रंग से रंगा जाएंगा। रंग-रोगन के साथ रेलवे अपने रवैया भी बदलने की बात भी कह रहा है।इसके तहत उत्तर रेलवे अपने टीसी यानि टिकट कलेक्टर और ट्रेन में टिकट चेक करने वाले टीटी को व्यवहारिक ज्ञान की पाठशालाएं में देगा।इसमें यात्रियों से कैसे व्यवहार किया जाए इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह भी पढ़ें-पासपोर्ट मामले में नया खुलासाः अधिकारी ने कहा, महिला नोएडा का पता छिपा रही थी, जो हो रहा वो गलत

भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क

भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है।यह नेटवर्क देश में दूर-दूर तक फैला हुआ है।दूरस्थ इलाकों को देश के बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने वाली भारतीय रेलवे हर दिन किसी न किसी क्षेत्र में विकास कर रही है। मार्च 2017 के आंकड़ों की मानें तो रेल नेटवर्क के 121407 किमी के ट्रैक देश के 7216 रेलवे स्टेशनों को आपस में जोड़ता है। भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए नए नियम लागू करता रहता है। वहीं उत्तर रेलवे के अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि यात्री कोच का रंग परिवर्तित करने की योजना चल रही है। कुछ कोच को रंग परिवर्तित करने के लिए भेजा जा चुका है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश