3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली विभाग की यह योजना बिना रुपया दिए आपको बना सकती है लखपति, ये है लास्ट डेट

बकायेदार उपभोक्ताआें को भी होगा बिजली विभाग की योजना से फायदा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 22 Jun 2018, 1:21 PM IST

meerut news

बिजली विभाग की यह योजना बिना रुपया दिए आपको बना सकती है लखपति, इस दिन है लास्ट डेट

मेरठ।अब तक आप ने रुपया देने आैर लेने की योजना बैंक या डाक घर की सुनी होगी, लेकिन अब यूपी में बिजली विभाग ने कर्इ जिलों में एेसी योजना शुरू की है।जिसमें आप बिना एक रुपया दिए आैर घर बैठे कर अपने अन्य काम करते हुए भी लखपति बन सकते है।इतना ही नहीं योजना की अंतिम तारीख भी रखी गर्इ है। अगर आप ने इसमें देरी की तो इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह सकते है।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबरः अब बदल जाएंगी भारतीय रेलवे, कोच में होगा ये बड़ा बदलाव

बिजली विभाग ने शुरू की यह योजना

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन ने बिजली चोरी रोकने आैर अपना बकाया वसूली करने के लिए छिपा कनेक्शन ढूंढ़ो इनाम पाआे योजना शुरू की है। इस योजना में यूपी के मेरठ,गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं ज्योतिबाफुले नगर को शामिल किया है। विभाग के अधिकारी पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि यह योजना एक अप्रैल 2017 से पूर्व के अनबिल्ड उपभोक्ताओं एवं अन्य कारणों से प्रभावित हो रहे राजस्व की वसूली किए जाने के उद्देश्य से मुखबिर प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। योजना के अन्तर्गत मुखबिर से अनबिल्ड उपभोक्ताओं की सूचना प्राप्त होने की स्थिति में मुखबिर का नाम गोपनीय रखते हुए बकाया वसूली का 10 प्रतिशत धनराशि दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-देश के इस हार्इटेक एक्सप्रेस-वे पर टोल के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, एक क्लिक पर खुल जाएगा बैरियर

योजना का लाभ उठाने की यह होगी आखिरी तारीख

योजना को लेकर उपभोक्ताओं में भारी उत्साह है। प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि योजना के अंर्तगत अब तक 28457 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराया जा चुका है। लगभग 503.65 लाख की छूट विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान की गयी है। सम्पूर्ण भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को अगले एक साल तक छमाही बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी, इसके लिए कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं देना पड़ेगा। योजना 30 जून को समाप्त हो रही है। जानकारी देते हुए बताया कि निजी नलकूप के जिन उपभोक्ताओं पर बकाया नहीं है। उन्हें मासिक बिल जमा करने पर पांच प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश