गाज़ियाबाद

2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे यह नेता, पत्‍नी भाग गई पहले पति के साथ, अब कहीं के नहीं रहे

गाजियाबाद के महिला थाने में आया अजब-गजब मामले सामने, करोड़पति बिल्‍डर से जुड़ा है मामला
2 min read
Ghaziabad
2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे यह नेता, पत्‍नी भाग गई पहले पति के साथ, अब कहीं के नहीं रहे

गाजियाबाद। जनपद में महिला थाने में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। इसमें 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे एक शख्‍स पर पहले तो उनकी पत्‍नी ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया। बाद में नेता जी ने खुलाया किया कि उनकी पत्‍नी अपने पहले पति के साथ भाग गई है। वह आपने साथ एक करोड़ रुपये के गहने और कैश ले गई है। इतना ही नहीं उन्‍होंने पत्‍नी को सोनू पंजाबन गिरोह से जुड़ा हुआ भी बताया।

इंदिरापुरम इलाके का मामला

मामला इंदिरापुरम इलाके का है। वहां रहने वाले एक करोड़पति बिल्‍डर और उसकी पत्‍नी का मामला महिला थाने पहुंचा है। पत्‍नी ने अपने पति पर धोखे से दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। इस संबंध में बिल्‍डर पति ने महिला थाने में सबूत दिखाए और पत्‍नी पर भाग जाने का आरोप लगाया। इसके बाद महिला थाने के कर्मचारी भी इस मामले में उलझ गए हैं। जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि वह 2010 में बिल्‍डर के यहां नौकरी पर आई थी। यहां बिल्‍डर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया था।

2015 में इंदिरापुरम थाने में की थी शिकायत

इस बारे में उसने 2015 में इंदिरापुरम थाने में शिकायत की थी। 2016 में दोनों में समझौता हो गया और उन्‍होंने शादी कर ली। विजय नगर थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने अारोप लगाया है क‍ि बिल्‍डर पति का नाबालिग बेटा उस पर गंदी नजर रखता है। इसकी शिकायत पर सास और पति ने उसे घर से निकाल दिया। अब वह मायके में रह रही है।

पति ने लगाए ये आरोप

वहीं, पति का आरोप है कि उसे धोखे में रखकर शादी की गई है। उसे महिला ने पहले से शादीशुदा होने के बारे में जानकारी भी नहीं दी थी। इस वजह से ही उसका पहली पत्‍नी से डाइवोर्स हो गया था। थाने में शादी की फोटो दिखाकर उसकी जान बची है। महिला ने उसके बेटे पर भी रेप का आरोप लगाया है। शादी के बाद उसने महिला को बीएड कराई और आईएएस की तैयारी करा रहा था। वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में लड़ने की तैयारी कर रहा था। अब इस घटना के बाद अब वह कहीं का नहीं रहा।

महिला थानाध्‍यक्ष ने कही जांच की बात

महिला थाना अध्‍यक्ष सुनीता मलिक का कहना है क‍ि ऐसा मामला सामने आया है। इसमें पत्‍नी ने रेप का आरोप लगाया है जबक‍ि पति का कहना है क‍ि उसको फंसाया गया है। महिला ने उससे शादीशुदा होने की बात छुपाकर शादी की थी। मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
16 Nov 2018 10:57 am
Published on:
16 Nov 2018 10:57 am
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल