26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस भारतीय तेज गेंदबाज की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

कोलकाता की एक कोर्ट ने उन्हें 15 जनवरी को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 16 Nov 2018, 10:04 AM IST

moradabad

इस भारतीय तेज गेंदबाज की बढ़ी मुश्किलें, हो सकती है गिरफ्तारी

अमरोहा: अपनी पत्नी से विवाद के चलते टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहमद शमी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रहीं। जी हां बा कोलकाता की एक कोर्ट ने उन्हें 15 जनवरी को अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो सकता है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने चेक बाउंस होने में अदालत में वाद दायर किया था। वहीँ शमी ने इस मामले कानून के जानकारों से सलाह के बाद बात करने की बात कही है। शमी फ़िलहाल इन दिनों अपने गांव में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

इस हिन्दू संगठन ने इस शहर का नाम गोडसे नगर रखने की मांग की

ये मामला है दर्ज

यहां बता दें कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनके ऊपर 'द नेगोशिएबल इस्ट्रूमेंट एक्ट' के तहत केस दर्ज कराया था। जिसके तहत उनका आरोप है कि शमी ने उनको मासिक खर्च के लिए दिए गए चेक का भुगतान रोक दिया था। शमी की पत्नी ने उनके ऊपर विवाहेतर संबंध रखने, घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

चंबल की यह दस्यु सुंदरी चली फूलन देवी की राह, इस राष्ट्रीय पार्टी से सांसद का लड़ेगी चुनाव

करेंगे अपील

शमी के वकील एसके सलीम रहमान ने कहा कि शमी को कोलकाता की मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में पेश होने को कहा गया है। अदालत ने कहा है कि शमी को या तो खुद पेश होना होगा या उनके वकील शमी की तरफ से हाजिर हो सकते हैं। शमी ने अपनी तरफ से वकील को भेजने का फैसला किया।

भाजपा विधायक को जब हुई यह समस्‍या तो पता चला जनता के दर्द का, फिर अधिकारियों को हड़काकर कराया काम

खुद हाजिर होना होगा

उन्होंने कहा अदालत ने हालांकि कहा कि शमी को 15 जनवरी को होने वाली अगली सुनवाई में हाजिर होना होगा। अदालत ने साथ ही कहा कि अगर शमी हाजिर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी हो सकता है। हम अदालत के आदेश को चुनौती देंगे और इसे बदलने की मांग करेंगे।

मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक चला रहे युवक काे पुलिस ने गिरा-गिराकर पीटा, वीडियाे हुआ वायरल आप भी देखिए

शमी और हसीन जहां में मन मुटाव इसी साल मार्च के महीने में सामने आया था। जिसमें गैर लड़कियों के साथ सम्बन्ध के साथ शमी पर मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप भी हसीन जहां ने लगाए थे। तब से दोनों के बीच विवाद खिंचा चला आ रहा है। वहीँ हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज करवा रखा है। इस बीच दोनों में सुलह की कोशिश भी लेकिन बात नहीं बन सकी। जिसके बाद हसीन जहां ने फिर से मोडलिंग का कैरियर शुरू किया और यही नहीं कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन कर ली।