25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी को लेकर डीएम ने किया बड़ा खुलासा

कैराना लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती में गड़बड़ी के बाद बदले गए थे शामली के डीएम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शामली

•

image

sharad asthana

•

Updated: 16 Nov 2018, 9:24 AM IST

EVM

चुनाव में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी को लेकर डीएम ने किया बड़ा खुलासा

शामली। जनपद में चार्ज लेने के बाद नए डीएम अखिलेश सिंह ने कहा है कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के तहत इमानदारी से संपन्न कराने व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनजागृति अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। आपको बता दें क‍ि कैराना लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती में हुई गड़बड़ी के बाद यहां के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को चुनाव आयोग के निर्देश के बाद हटा दिया गया था। उनकी जगह पर अखिलेश सिंह को यहां का डीएम बनाया गया है।

देखें वीडियो: गोडसे के लिए की भारत रत्न और धरती पुत्र सम्मान की मांग

चुनाव को लेकर की बैठक

डीएम अखिलेश सिंह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोनल, सेक्टर आॅफिसरों, इंजीनियरिंग विभाग के अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के प्रोजेक्ट प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लगाई जाने वाली ईवीएम मशीनों व वीवीपैट मशीनों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव नहीं है। उन्होंने सभी जोनल, सेक्टर आॅफिसरों को ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की संचालन प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेने के निर्देश देते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनजागृति अभियान चलाया जाए। इसमें स्कूली बच्चों व अन्य विभागों को भी शामिल करें। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है इसलिए इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:गांधी के हत्यारे गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वालों ने सरकार से की ऐसी मांग, सुनकर उड़ जाएंगे होश

बीईएल इंजीनियर देंगे ट्रेनिंग

ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग में आने वाले बीईएल इंजीनियरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम केबी सिंह, ईवीएम पैट प्रशिक्षण पावर पाइंट डाॅ. आशीष कुमार, डाॅ. अजय बाबू शर्मा, डाॅ. अमित मलिक, मास्टर ट्रेनर इंजीनियर विपिन कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया। बैठक में जोनल, सेक्टर आॅफिसर व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले देश भर के नागरिकों का नाम “राम” कर दो,क्यूंकि.....

बड़ी खबरें

View All

शामली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग