25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पटेल बोले देश भर के नागरिकों का नाम “राम” कर दो,क्यूंकि…..

वे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शिवपाल यादव और तारिक अनवर जैसे नेताओं के साथ कल्कि महोत्सव में शिरकत करने आये थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 15 Nov 2018, 8:10 PM IST

moradabad

हार्दिक पटेल बोले देश भर के नागरिकों का नाम “राम” कर दो,क्यूंकि.....

सम्भल: यूपी में शहरों के नाम लगातार योगी सरकार द्वारा बदलने पर अब विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया आना शुरू हो गयीं हैं। यूपी में जमीन तलाशने में जुटे गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि नाम बदलने से क्या होगा ऐसे तो देश भर के 125 करोड़ भारतीय नागरिकों का नाम राम कर दो। ये सिर्फ चुनावों के समय लोगों की भावनाएं भडकाते हैं। आम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए। हार्दिक पटेल ने ये बात कल्कि महोत्सव के दौरान पत्रकारों से कही। वे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, शिवपाल यादव और तारिक अनवर जैसे नेताओं के साथ कल्कि महोत्सव में शिरकत करने आये थे। यही नहीं हार्दिक ने अपना अगला टारगेट यूपी को ही बताया।

शिवपाल ने अखिलेश से गठबंधन को बढ़ाया हाथ, लेकिन ये शर्त अखिलेश को कर सकती है बेचैन

यहां से बनती है केंद्र सरकार

इसके साथ ही हार्दिक पटेल ने कहा कि दुश्मनों से लड़ने के लिए सबको साथ आने की जरूरत है। यदि हम अलग हुए तो वह फिर से मजबूत होंगे जो हमें नहीं करने देना है। उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है। उत्तर प्रदेश ही देश की दिशा व दशा तय करने में सक्षम है। हमने भी लखनऊ को ही अपना केंद्र बिंदु बनाया है।

भाजपा ने यूपी के इस जिले में फूंका चुनावी बिगुल, विरोधियों के होश उड़ाने के लिए करेगी यह काम

बेरोजगारी यूपी में ज्यादा

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी ज्यादा है। रोजगार का अभाव है युवा भटक रहे हैं। इन्हें सहेजने का काम हम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राम मंदिर भाजपा का मुददा है जो उसका वोट बैंक है। गुजरात के हर घर हर गांव में राम मंदिर है और अयोध्या जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां मंदिर नहीं बना। यह मामला भाजपा जान बूझकर उछालती है।

जब 40 दिन बाद भी नहीं हुआ जिम ट्रेनर की हत्या का खुलासा तो परिजनों ने किया ऐसा काम

मुद्दे से भटकाती है भाजपा

सीबीआइ, राफेल, आरबीआइ जैसे मुददे से ध्यान हटाने के लिए राम मंदिर उछाला जाता है। आज भाजपा व आरएसएस देश का माहौल खराब कर रही है। जो इन्हें शोभा नहीं देता है। आज सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने लिए ही जगहों का नाम बदल रही है। इससे देश यदि सोने की चिड़िया बन जाए तो देश के 125 करोड़ हिन्दुस्तानियों का नाम ही राम कर दिया जाए।