26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी सरकार में हुई बड़ी डकैती के बाद इन अधिकारियों पर गिरी गाज, देखें लिस्ट

थाना साहिबाबाद में बुधवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती के बाद से इलाके के लोगों ने पुलिस के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 15 Nov 2018, 5:00 PM IST

Cm Yogi Adityanath

Cm Yogi Adityanath

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद में बुधवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम में हुई डकैती के बाद से इलाके के लोगों ने पुलिस के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े लगातार लूट, डकैती, हत्या, चेंज स्नेचिंग की वारदात हो रही हैं। बदमाशों के अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। जिसका परिणाम यह निकला है कि बुधवार को थाना साहिबाबाद से महज 200 मीटर दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शोरूम को अपना निशाना बनाया और वहां से करीब ढाई करोड़ रुपए की ज्वेलरी और नगदी की लूट की वारदात को अंजाम देकर हवा में हथियार लहराते हुए आसानी से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : अब मुठभेड़ से थर्राया सपा नेता आजम खान का शहर, पुलिस ने बदमाश को किया बेहाल

इसके चलते गुरुवार को हिंदू रक्षा दल के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में लोग थाना साहिबाबाद पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए जल्द ही इस घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। हालांकि जैसे ही प्रदर्शनकारी थाने पर पहुंचे तो भारी पुलिस बल तैनात किया गया और मौके पर खुद एसपी सिटी ने लोगों को इस घटना का जल्द खुलासा किए जाने का भरोसा देते हुए उन्हें शांत कराया। वहीं कविनगर और साहिबाबाद थाने में वारदातों को देखते हुए थाना प्रभारियों को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें : बसपा के इस कद्दावर नेता ने कहा- इस तरह बनेंगी मायावती अगली प्रधानमंत्री, गठबंधन पर कही ये बड़ी बात

बताते चलें कि थाना साहिबाबाद से महज 200 मीटर की दूरी पर बुधवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शोरूम को अपना निशाना बनाया था। जहां पर शोरूम मालिक को बंधक बनाकर करीब ढाई करोड़ की लूट को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, जाते वक्त हवा में फायरिंग करते हुए फरार हुए। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद से इलाके के लोगों ने पुलिस के खिलाफ काफी गुस्सा भरा हुआ है। लोगों का गुस्सा देखते हुए मौके पर खुद मेरठ रेंज के आईजी पहुंचे और गाजियाबाद के कप्तान वैभव कृष्ण पर इसकी गाज गिरी। इसके साथ ही कविनगर और साहिबाबाद थाने में वारदातों को देखते हुए थाना प्रभारियों को निलंबित किया गया है।

हिंदू रक्षा दल के लोग और साहिबाबाद के स्थानीय लोग दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद महज कप्तान का तबादला किया जाना काफी नहीं मान रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर जो भी पुलिसकर्मी इस पूरे मामले में कहीं ना कहीं दोषी हैं और उनके ऊपर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड कैप्टन और बिल्डर आए आमने-सामने तो जमकर चले लात घूसे, दिखा ऐसा नजारा

उधर, इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कल ज्वेलरी शोरूम में हुई इस वारदात का खुलासा करने के लिए 5 टीम लगी हुई है। जल्द ही इस घटना का अनावरण करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 1 टीम ऐसी गठित की जा रही है जो केवल यह जांच करेगी कि इस पूरे मामले में कौन-कौन पुलिसकर्मी दोषी रहे हैं। इस पूरे मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग