गाजियाबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया 10 जून को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान पहुंच सकता है 47 डिग्री तक नोएडा में 9 और 10 जून को अधिकतम तामपान 46 डिग्री तक रह सकता है
गाजियाबाद। नोएडा व गाजियाबाद समूचा एनसीआर गर्मी में झुलस रहा है। गुरुवार को भी सुबह तेज धूप से लोगों का हाल-बेहाल रहा। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ दिन में गाजियाबाद में पारा अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि नोएडा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री रह सकता है।
गाजियाबाद का हाल
बुधवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भी पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम को हल्की बारिश हो सकती है लेकिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक, गाजियाबाद में 8 जून को पारा 45 जबकि 9 जून को 46 तक पहुंच सकता है। 10 जून को अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो 10 जून को यह 33 डिग्री रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग गुरुवार देर शाम को हल्की बारिश की संभावना बता रहा है लेकिन इससे तापमान पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।
गाजियाबाद में मौसम का पूर्वानुमान
| तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 6 जून | 43 | 29 |
| 7 जून | 43 | 28 |
| 8 जून | 45 | 29 |
| 9 जून | 46 | 32 |
| 10 जून | 47 | 33 |
| 11 जून | 45 | 31 |
| 12 जून | 44 | 32 |
नोएडा का पूर्वानुमान
नोएडा की बात करें तो गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 तक रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 और 10 जून को अधिकतम तामपान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि 10 जून को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रह सकता है।
| तारीख | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 6 जून | 43 | 27 |
| 7 जून | 44 | 28 |
| 8 जून | 45 | 30 |
| 9 जून | 46 | 31 |
| 10 जून | 46 | 33 |
यह भी पढ़ें: आसमान से बरसे अंगारे, लू के थपेड़ों ने किया हलकान
लेट हो जाएगा मानसून
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मानसून के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा। इस बार एनसीआर में मानसून लेट होने की संभावना है। यहां पर जून के आखिरी सप्ताह में मानसून का आगमन हो जाता है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, इस बार गाजियाबाद व नोएडा समेत पूरे एनसीआर में मानसून 10-15 दिन लेट हो सकता है। इस वजह से यहां के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।