गाज़ियाबाद

युवती का ऐसा वीडियो हुआ वायरल तो कांप गए देखने वाले लोग- देखें वीडियो

गाजियाबाद के कोतवाली क्षेत्र में 10 दिन से घर में बंधक बनाकर रखा था युवती को

2 min read
युवती का ऐसा वीडियो हुआ वायरल तो कांप गए देखने वाले लोग- देखें वीडियो

गाजियाबाद। कोतवाली घंटाघर इलाके से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती घर में बंधक अवस्था में अपनी आपबीती बता रही है। युवती का आरोप है कि उसे रेलवे स्टेशन से उठाकर घर में लाकर रखा गया है। 10 दिनों से उससे काम कराया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर पुलिस आई और युवती को लेकर चली गई है। लोगों ने ही खिड़की से यह वीडियो बनाया था। मामले में एक महिला को भी थाने ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें

अधेड़ ने की छेड़छाड़ तो महिला ने लात-घूसे से कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

रेलवे स्‍टेशन से लाए थे युवती को

घंटाघर कोतवाली इलाके की एकता विहार कॉलोनी में एक परिवार रहता है। आरोप है कि उस परिवार के लोग रेलवे स्टेशन पर घूम रही एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने घर ले आए। उन्होंने उसे 10 दिन से अपने घर पर रखा हुआ है। उससे घर का पूरा काम भी कराया जा रहा है, लेकिन बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। इसकी जानकारी पड़ोसियों को लगी तो कुछ लोगों ने खिड़की से युवती की वीडियो बना ली। यह वीडियो वायरल भी कर दी गई। शुक्रवार देर शाम इसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने 10 दिन से बंधक बनी युवती को मुक्त कराया। एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है।

10 दिन से बनाया हुआ था बंधक

उधर, पड़ोस में रहने वाली महिला ने बताया कि उनके ठीक सामने एक मकान है। उस घर के सभी लोग शादी समारोह में गए हुए थे। बाहर से घर का ताला बंद था। इसी दौरान खिड़की से एक युवती ने उन्हें आवाज लगाई। उसने बताया कि इस घर के लोग उसे रेलवे स्टेशन से लेकर आए हैं। 10 दिन से उन्होंने उसे बंधक बनाया हुआ है। उसके पास जो भी जेवरात थे, वह भी इन लोगों ने ले लिए हैं। उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस ने बंधक युवती को मुक्त कराया और घर में मौजूद एक महिला को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मुक्‍त कराया युवती को

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर युवती को मुक्त करा दिया है। जिस महिला पर आरोप है, उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। युवती को उसके परिजनों के पास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

कोर्ट के आदेश पर इस बड़े जैन मुनि के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस- देखें वीडियो
Published on:
24 Nov 2018 11:53 am
Also Read
View All