31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने पहुंचा पति बोला- साहब पत्‍नी कराना चाहती यह गलत काम, न करने पर बुरी तरह पीटती है

बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पुलिस थाने में जाकर की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Nov 2018, 11:22 AM IST

Khekra

थाने पहुंचा पति बोला- साहब पत्‍नी कराना चाहती यह गलत काम, न करने पर बुरी तरह पीटती है

बागपत। जिले में पत्‍नी पीड़ि‍त एक युवक ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पत्नी से जान का खतरा बताया है। आरोप है कि तीन दिन पहले महिला ने उसकी जमकर पीटाई की और जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही शिकायत करने पर मां-बाप को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी है। पीड़ि‍त ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है और पत्‍नी पर कारवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:Video: स्‍कूल के मालिक ने टीचर से की गंदी डिमांड और उसके बाद कर दिया यह कांड

पत्‍नी पर लगाया पीटने आरोप

खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्‍नी पर ही उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कारवाई की गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि उसकी पत्‍नी आये दिन उसको पीटती है। उसके माता-पिता को परेशान करती है और उन पर झूठे मुकदमे लिखाने की धमकी भी दे रही है। उसकी पत्‍नी ने उसको कई बार थाने में भी बंद करा दिया है। अब पीडि़त पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए पत्‍नी से जान सुरक्षा मांगी है। युवक का कहना है कि उसकी पत्‍नी उससे गलत कार्य कराने चाहती है, लेकिन वह नहीं करता है। इसको लेकर उसकी पत्‍नी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें: मार्केट में आए 50 Rs के नकली नोट, ऐसे करें पहचान

पुलिस ने नहीं की काेई कार्रवाई

पुलिस ने पति की शिकायत पर उसकी डाक्टरी कराई और कारवाई का आश्वास देकर उसको थाने से भेज दिया। आरोप है कि तीन दिन बाद भी उसकी शिकायत पर न तो कोई कारवाई की गई है और न ही मामला दर्ज किया गया है। युवक ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने को कहा है। शिकायत करने वाला सोनू खेकड़ा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव का रहने वाला है। सीओ राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह मामले की जानकारी करके जांच कराएंगे।

यह भी पढ़ें:किन्‍नरों के सम्‍मेलन के पहुंचे भाजपा व कांग्रेस के ये दिग्‍गज