31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अधेड़ ने की छेड़छाड़ तो महिला ने लात-घूसे से कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

शराब के नशे में एक अधेड़ को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 23 Nov 2018, 12:58 PM IST

picture

अधेड़ ने की छेड़छाड़ तो महिला ने लात-घूसे कर दिया ये हाल, देखें वीडियो

गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें शराब के नशे में एक अधेड़ को महिला के साथ छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। जिसके बाद महिला ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से अधेड़ की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, महिला ने अधेड़ को लात और घूसे से भी जमकर पीटा।

यह भी पढ़ें : सपने में आए भगवान श्रीराम तो लोगों ने युवक का कर दिया यह हाल- देखें वीडियो

जिसके बाद उस मनचले ने भी कुछ देर बाद वहां पास में पड़े पत्थरों से महिला और आसपास खड़े लोगों पर वार करना शुरू कर दिया। लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। दरअसल, मामला साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित माल गोदाम का है। जहां एक महिला ने मनचले की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि इस महिला को ये मनचला शराब के नशे में काफी देर से परेशान कर रहा था।

यह भी पढ़ें : छोटी सी बात पर पिता ने बेटे की एेसे कर दी हत्या, शव देखकर सन्न रह गये लोग-देखें वीडियो

जब मनचले ने महिला को ज्यादा परेशान किया तो महिला ने आसपास से गुजर रहे लोगों की मदद से मनचले की पिटाई कर दी। वहीं खुद को पिटता देख मनचले ने धमकी भी दी और पास पड़े पत्थर से लोगों व महिला को मारने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों को आता देख वह मौके से फरार हो गया।